{"_id":"613a62fa8ebc3ea8041827f7","slug":"matra-vandan-week-shahjahanpur-news-bly4590940190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातृ वंदना सप्ताह योजना के तहत पहले स्थान पर आया जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातृ वंदना सप्ताह योजना के तहत पहले स्थान पर आया जिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत एक से सात सितंबर तक मातृ वंदना सप्ताह मनाया गया। इस दौरान होने वाली गतिविधियों की समीक्षा में शाहजहांपुर ने 2765 लाभर्थियों को नामांकित करके प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि मेरठ दूसरे व बिजनौर तीसरे नंबर पर है।
पहली बार गर्भवती/धात्री महिलाओं के बेहतर देखभाल और पोषण के लिए पूरे देश में चलाई जा रही है। प्रदेश में एक से सात सितंबर तक मातृ वंदना सप्ताह मनाया। इस सप्ताह को उत्सव के रूप में मनाने के लिए हर दिन गतिविधियां कराई गईं। इस बार की थीम मातृ शक्ति-राष्ट्र शक्ति रही। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि मातृ वंदना सप्ताह में होने वाली गतिविधियों की समीक्षा में जिला शाहजहांपुर ने 2765 लाभर्थियों को नामांकित करके प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। मेरठ ने 2641 के साथ दूसरा और बिजनौर ने 2478 लाभार्थियों को नामांकित करके तीसरा स्थान पाया। शाहजहांपुर के ब्लॉक बंडा और शहरी क्षेत्र ने प्रदेश की 823 ब्लॉकों में दोनों ने 8वां स्थान प्राप्त किया।
योजना के तहत तीन किश्त में मिलते हैं 5000 रुपये
योजना के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. रोहताश कुमार ने बताया कि पहली बार गर्भवती होने पर मातृ वंदना योजना के पंजीकरण के लिए गर्भवती और उसके पति का कोई पहचान पत्र या आधार कार्ड, मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कापी जरूरी है। बैंक अकाउंट ज्वाइंट नहीं होना चाहिए। पंजीकरण के साथ ही गर्भवती को प्रथम किश्त के रूप में 1000 रुपये दिए जाते हैं। प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच होने और गर्भावस्था के छह माह बाद दूसरी किश्त के रूप में 2000 रुपये और बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने और बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने पर धात्री महिला को तीसरी किश्त के रूप में 2000 रुपये दिए जाते हैं। यह भुगतान सीधे गर्भवती के बैंक खाते में ही किया जाता है।