फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mass suicide: Two audios go viral, police involved in investigation

सामूहिक आत्महत्या : दो ऑडियो वायरल, पुलिस ने जांच में किए शामिल

Sun, 31 Aug 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mass suicide: Two audios go viral, police involved in investigation
शाहजहांपुर। सूदखोरों व कर्ज से परेशान होकर रोजा थाना क्षेत्र की दुर्गा एन्क्लेव कॉलोनी निवासी दंपती के आत्महत्या और मासूम बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी शैंकी आनंद समेत तीन-चार लोगों से शनिवार को भी पूछताछ की। करीबियों के भी मोबाइल चेक किए गए। उनका डाटा लिया गया है। घटना से संबंधित दो ऑडियो वायरल हो रहे हैं जिन्हें पुलिस ने जांच में शामिल किया है।
विज्ञापन


एसपी राजेश द्विवेदी ने घटना के खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस समेत पांचों टीमें गठित की हैं। घटना के चार दिन बाद दो ऑडियो सामने आए हैं। एक ऑडियो एक मिनट 11 सेकंड और दूसरा 27 सेकेंड का है। इसमें सचिन अपनी परेशानी बताते हुए मदद की बात कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों ऑडियो को अपनी जांच में शामिल किया है। वहीं, रविवार को आरोपी शैंकी का पुलिस चालान कर सकती है। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। ऑडियो की जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
किसकी क्या भूमिका? पता लगा रही पुलिस

रोजा की दुर्गा एन्क्लेव डी-22 निवासी संध्या मिश्रा ने थाना सदर बाजार क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी निवासी शैंकी आनंद, विक्की बग्गा और चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौक निवासी देवांग खन्ना को नामजद कराया था। आरोप है कि तीनों की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी व दामाद ने कई पन्नों पर अपनी पूरी पीड़ा लिखकर फंदे से लटककर जान दे दी। इससे पहले उन्होंने अपने चार वर्ष के मासूम बच्चे फतेह को कोल्ड ड्रिंक में जहर दे दिया था। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि एसओजी व सर्विलांस समेत पांच टीमें जांच कर रहीं हैं। आरोपी शैंकी आनंद से पूछताछ की जा रही है। बाकी दो आरोपियों विक्की बग्गा व देवांग खन्ना भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उनके पकड़े जाने पर ही पता चलेगा, इस मामले में किसका क्या भूमिका थी।


--व्हाट्सएप का डाटा किया जा रहा रिकवर

सचिन ग्रोवर ने अपने सुसाइड नोट में कार को साढ़े तीन लाख रुपये में गिरवी रखने का जिक्र किया था। दोस्त शैंकी आनंद पर आरोप लगाया था कि उसने दो लाख रुपये के बदले रोजाना दो हजार रुपये ब्याज वसूला। साथ ही अपने भाई पर भी सहयोग न करने की बात लिखी थी। पुलिस इस मामले में आरोपियों के व्हाट्सएप डाटा को रिकवर कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अन्य लोगों के माध्यम से भी सचिन को कर्ज दिलाया गया था। आरोपी ने कटरा क्षेत्र के भी एक व्यक्ति से रुपया दिलवाया था। आरोपी ने उसका नाम कबूल भी किया है। हालांकि पुलिस इस मामले की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस के पास ऐसे कई लोग पहुंच रहे हैं जो सूदखोरों के जाल में फंसे हुए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर सूदखोरी का काम करने वालों की पहचान कर रही है।


--आरोपियों के घर के नहीं खुल रहे दरवाजे

इस घटना के बाद से चौक व रामनगर काॅलोनी में आरोपियों के घर के दरवाजे नहीं खुल रहे हैं। उनका पक्ष जानने के लिए शनिवार को कई मीडिया कर्मी पहुंचे, लेकिन बात नहीं की गई।


--

सूदखोर से तंग आकर वृद्ध ने खाया विषाक्त पदार्थ

शाहजहांपुर। सूदखोरों से तंग आकर चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी आलम ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्हें अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। पीड़ित की पत्नी अजरा बानो ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि पति ने सूदखोरों से रुपया लिया था। ब्याज सहित रुपया अदा कर दिया गया। इसके बावजूद उनके पति को परेशान किया जा रहा है। सूदखोरों से परेशान होकर पति ने यह कदम उठाया है। वहीं, एक वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित कह रहा है कि सन 2008 से रुपया देते चले आ रहे हैं। बुलेट बाइक ली थी। वह भी सूदखोर ने छीन ली है। हम बहुत परेशान हो गए हैं। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। उप-निरीक्षक भूपेंद्र सिंह को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed