{"_id":"65a04a3b75ac16042e01a37e","slug":"married-womans-death-report-of-dowry-death-on-in-laws-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-11435-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
Fri, 12 Jan 2024 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
गांव केसरपुर माफी में विवाहिता की मौत की जानकारी लेती पुलिस। संवाद
खुटार। गांव केसरपुर माफी निवासी अंकित त्रिवेदी की पत्नी प्रिया (25 वर्ष) की बुधवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस के सामने खूब हंगामा किया। पिता की ओर से दामाद सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
अंकित की सूचना पर बंडा के गांव कुंवरपुर जप्ती निवासी प्रिया के मायके वाले बृहस्पतिवार को केसरपुर पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस के सामने ही मायके वालों ने प्रिया के ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। अंकित के परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रिया बीमार थी और उसका इलाज भी चल रहा था। उसकी मौत बीमारी से हुई है।
इधर, प्रिया के पिता कृष्ण कुमार दीक्षित ने बताया कि उन्होंने प्रिया की शादी दो वर्ष पूर्व की थी। शादी के बाद से ही दामाद और उसके परिजन दहेज में कार और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। असमर्थता जताने पर प्रिया का उत्पीड़न किया जा रहा था। तीन माह पूर्व प्रिया ने एक बच्चे को भी जन्म दिया था। लापरवाही के चलते बच्चों की मौत भी हो गई थी। तभी से प्रिया बीमार रहती थी।
विज्ञापन
कृष्ण कुमार के अनुसार, बुधवार रात उनको सूचना दी कि गई प्रिया की बीमारी से मौत हो गई है। वह यहां पहुंचे तो प्रिया मृत मिली। उसके सिर पर बाल नोंचने के निशान हैं। दामाद अंकित त्रिवेदी, उसके पिता रविंद्र त्रिवेदी, मां, ननद पूनम देवी और नन्हीं बिटिया ने प्रिया की पीटकर हत्या की है। नायब तहसीलदार के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
दहेज हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ससुराल के लोग बीमारी से मौत बता रहे हैं, तो मायके के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -पंकज पंत, सीओ पुवायां