{"_id":"6838919975ae6cf4dc06232d","slug":"married-woman-missing-with-cash-jewellery-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-144884-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नकदी, जेवर लेकर विवाहिता लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नकदी, जेवर लेकर विवाहिता लापता
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पति की पिटाई से नाराज निगोही क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता बुधवार देर रात नकदी, जेवर समेत लाखों का माल लेकर अपने प्रेमी के साथ चली गई। इस मामले में पति और मायके पक्ष के लोग एक-दूसरे पर आरोप लगाकर थाने पहुंचे।
विवाहिता के पति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी एक वर्ष पहले शादी हुई है। शादी के बाद से पत्नी अक्सर मोबाइल पर किसी से बात करती आ रही थी। बुधवार रात उसे मोबाइल पर बात करते हुए देख युवक के बारे में पूछताछ की तो वह बहाने बनाने लगी। इसने नाराज होकर पत्नी की पिटाई कर दी और खुद छत पर जाकर सो गया।
बृहस्पतिवार सुबह जागने पर पत्नी को घर में नहीं देखा तो मोहल्ले में तलाश किया। वह नहीं मिली तो कमरा खोलकर देखा। वहां बक्से में रखे 30 हजार रुपये सहित सोने का एक हार, एक जोड़ी कुंडल और अंगूठी समेत चांदी की पायल और बिछवा गायब थे। पति के अनुसार, ससुराल वालों को फोन कर बताया तो पत्नी के मायके वाले कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद