{"_id":"5ea316448ebc3e904806124e","slug":"married-woman-in-suspicious-circumstances-accused-of-dowry-death-shahjahanpur-news-bly403719277","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
सिंधौली। क्षेत्र के गांव पनबाडी में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के दादा ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
थाना कांट क्षेत्र के गांव वरनावा निवासी रामसागर ने बताया कि उन्होंने पोती पूनम पुत्री गिरिजा शंकर की शादी वर्ष 2015 में थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव पनबाडी में युवक से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वालों ने और दहेज के लिए पूनम को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। रामसागर ने बताया कि 14 मई 2017 को दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लेकिन रिश्तेदारों ने समझौता करा दिया। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को उनकी पोती की मारपीट कर हत्या कर दी गई। गांव के एक रिश्तेदार के जरिये उन्हें सूचना मिली। पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया। मौके पर सीओ पुवायां और तहसीलदार सिंधौली इंस्पेक्टर पहुंचे। उनकी उपस्थिति में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। इधर, इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।