फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, murder alleged

Shahjahanpur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Tue, 03 Jun 2025 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, murder alleged
मीनाक्षी की मौत के बाद मायके के लोगों के आने पर पुवायां के गांव मुड़िया वैश्य में लगी भीड़। संव
पुवायां। एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत होने के मामले में पिता और मां ने हत्या का आराेप लगाया है। वहीं, पति ने महिला के फंदे से लटककर जान देने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव मुड़िया वैश्य के राहुल की शादी आठ वर्ष पूर्व लखीमपुर के थाना पसगवां के गांव गौहनिया आलम निवासी ओमप्रकाश की पुत्री 25 वर्षीय मीनाक्षी देवी उर्फ कमला के साथ हुई थी। मीनाक्षी के दो पुत्र रीतेश पांच वर्ष और राकेश तीन वर्ष हैं। सोमवार दोपहर बाद मीनाक्षी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
विज्ञापन

राहुल ने यूपी-112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो शव जमीन पर रखा मिला। राहुल ने पुलिस को बताया कि मीनाक्षी का पुवायां सीएचसी से टीबी का इलाज चल रहा है। सोमवार को वह पत्नी की दवा लेने सीएचसी गए थे। वापस घर पहुंचने पर मीनाक्षी कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर शव को उतारा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुत्री की ससुराल पहुंचे मीनाक्षी के पिता ओमप्रकाश और मां लौंगश्री ने पुलिस को बताया कि नौ मई को मीनाक्षी मायके से ससुराल आई थी। सोमवार दोपहर पुत्री की ससुराल के पड़ोस के लोगों ने सूचना दी कि मीनाक्षी की मौत हो गई है। वह परिजनों के साथ पुत्री के घर आए तो मीनाक्षी का शव जमीन पर पड़ा मिला।

ओमप्रकाश का आरोप है कि उन्होंने पुत्री की शादी में बाइक आदि दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले सोने की लर की मांग कर रहे थे। इसको लेकर पुत्री से कई बार विवाद भी हुआ था। इसी कारण पुत्री को मारकर लटका दिया गया है। पुलिस ने मौके पर जांच की। जिला मुख्यालय से पहुंची फील्ड यूनिट ने भी जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद थाने पहुंचकर ओमप्रकाश ने पुलिस को हत्या की तहरीर दी है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed