{"_id":"6738ffff69c9c88c0502f376","slug":"married-woman-dies-after-deliveryfather-expresses-doubt-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-131401-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रसव के बाद विवाहिता की मौत... पिता ने जताया संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रसव के बाद विवाहिता की मौत... पिता ने जताया संदेह
Sun, 17 Nov 2024 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
मृतका निर्जला देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जलालाबाद। गांव दिबियापुर में प्रसव के बाद शुक्रवार रात निर्जला देवी (22) वर्ष की मौत हो गई। मृतका के पिता ने मौत के हालात संदिग्ध बताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
गांव निवासी मुंशीलाल के बेटे बादाम की शादी करीब दस माह पहले हरदोई के थाना पाली के गांव इनायतपुर निवासी रामनिवास की बेटी से हुई थी। बादाम ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे उसकी गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर वे लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। रात करीब दो बजे पुत्र का जन्म हुआ, जो कि स्वस्थ है। मगर कुछ देर बाद निर्जला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे रेफर कराकर शाहजहांपुर और बाद में बरेली लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
बेटी की मौत की सूचना पर रामनिवास गांव पहुंचे। बेटी की ससुरालियों द्वारा मौत की वजह बताने पर वह संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। इंस्पेक्टर क्राइम रविशंकर ने बताया कि रामनिवास की तहरीर पर नायब तहसीलदार द्वारा पंचनामा भरा गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। संवाद