Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Markets begin to liven up; demand for lanterns and decorative lights rises.

Shahjahanpur News: गुलजार होने लगा बाजार, कंडील-झालरों की मांग

Mon, 02 Nov 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Markets begin to liven up; demand for lanterns and decorative lights rises.
सदर बाजार में लाइट की झालर पसंद करता ग्राहक। संवाद
शाहजहांपुर। दिवाली नजदीक आते ही बाजार सजने लगे हैं। घरों को आकर्षक रूप देने के लिए दुकानों पर रंग-बिरंगे सजावटी सामान, कंडील, रंगोली और इलेक्ट्रॉनिक झालरों की लंबी रेंज आई है। रविवार को बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। लोगों ने त्योहार के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। कारोबारियों को इस बार भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

बाजार में टमाटर कंडील लोगों को खूब पसंद आ रही है। लाल रंग की इस कंडील में बल्ब जलने पर यह आकर्षक दिखती है। इसकी कीमत 300 से 600 रुपये तक है। वहीं, गेंदा कंडील 150 से 400 रुपये में उपलब्ध है। घरों के फर्श को सजाने के लिए वुडेन रंगोली 180 रुपये, एक्रेलिक रंगोली 100 से 200 रुपये और मेटल की रंगोली 50 से 130 रुपये में बिक रही है। रंगोली मैट की कीमत 150 रुपये है।
विज्ञापन

सजावट के लिए बंधनवार 100 से 1500 रुपये तक में उपलब्ध हैं। रंग-बिरंगे फूलों वाली बंधनवार आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सजावटी दीये 120 रुपये प्रति सेट, इलेक्ट्रॉनिक दीये 100 रुपये में चार और राधे-राधे लिखे गाय के स्टीकर 50 रुपये में मिल रहे हैं। पूजा की थाली की कीमत 120 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर बाजार के व्यापारी गौरव अरोरा बताते हैं कि करवाचौथ के बाद अब बाजार में रौनक दिखने लगी है। ग्राहकों की पसंद के हिसाब से ही घरों को सजाने वाला सामान मंगाया है।
--
बिजली की रंग-बिरंगी झालरों को पसंद कर रहे लोग
इलेक्ट्रिक सामान की दुकानों पर भी रौनक बढ़ गई है। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए विभिन्न तरह की झालरें बाजार में आई हैं। 15 से 120 मीटर तक की विद्युत झालर 50 से 350 रुपये में उपलब्ध है। इलेक्ट्रिक मोमबत्ती 35 से 50 रुपये, वॉटरफॉल हरी पत्ती 280 रुपये और स्टार लाइट 140 रुपये में बिक रही है। छह से 36 एलईडी वाली फोकस लाइट भी लोगों को आकर्षित कर रही है। इसकी कीमत 150 से 600 रुपये तक है। इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज टंडन ने बताया कि बाजार में चीन का सामान उपलब्ध नहीं है। लोग अपनी पसंद के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं।
--

इस बार दिवाली पर लाइटों के बजाय दीयों से घर को सजाएंगे। पारंपरिक तरीके से की गई सजावट अलग ही खूबसूरती देती है। आम, अशोक के पत्तों व प्राकृतिक फूलों का इस्तेमाल कर आकर्षक सजावट करेंगे।

-काजल यादव
--
अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने के लिए दिवाली पर मिट्टी के दीयों को प्राथमिकता देंगे। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करेंगे, जिससे वह भी त्योहार को हंसी-खुशी मना सकें। इसके लिए सारी तैयारियां कर ली है।
-स्वाति सिंह

सदर बाजार में लाइट की झालर पसंद करता ग्राहक। संवाद

सदर बाजार में लाइट की झालर पसंद करता ग्राहक। संवाद

सदर बाजार में लाइट की झालर पसंद करता ग्राहक। संवाद

सदर बाजार में लाइट की झालर पसंद करता ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed