{"_id":"577bd5db4f1c1b72027fab0e","slug":"market-traders-hit-workers-and-gate-locks","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों और व्यापारियों ने जड़े मंडी गेट पर ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों और व्यापारियों ने जड़े मंडी गेट पर ताले
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी सचिव के आश्वासन के बाद भी किसानों से सीधे खरीद पर अंकुश नहीं लगने से नाराज मंडी समिति परिसर में आढ़त करने वाले व्यापारी और श्रमिकों ने मंगलवार को मंडी के दोनों गेटों में ताले जड़ दिए और जमकर प्रदर्शन किया।
मंडी गेट पर प्रदर्शन के दौरान गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष पुतान सिंह ने कहा कि कुछ राइस मिल मालिक किसानों से धान की सीधे खरीद कर रहे हैं, जिस कारण किसान मंडी में धान आदि नहीं ला रहा है। इससे मंडी के व्यापारियों का काम चौपट हो गया है। कोर्ट ने किसानों से सीधे खरीद पर रोक लगाने का आदेश कर रखा है, लेकिन अधिकारी इस आरे ध्यान नहीं दे रहे हैं। मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। इससे पूर्व मंडी के श्रमिकों ने मंडी के दोनों गेट बंद कर दिए और धरने पर बैठ गए। गल्ला व्यापारियों ने भी मौके पर पहुंचकर श्रमिकों का समर्थन करते हुए कहा कि अनाज की सीधी खरीद पर रोक लगने और खरीद फरोख्त मंडी में नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान तमाम श्रमिक और रामकृष्ण मुनीम, अमरीश रस्तोगी, अमित गुप्ता, राजेश वैश्य सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।