फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Marital Today, women fiercely shopping

करवा चौथ आज, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी

Tue, 18 Oct 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 18 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Marital Today, women fiercely shopping
करवाचौथ की खरीदारी
सुहागिनों के प्रमुख त्योहार करवा चौथ के एक दिन पूर्व महिलाओं ने मंगलवार को जमकर खरीदारी की। चौक से लेकर सदर बाजार तक बाजारों में रौनक रही। त्योहारी पूजा सामग्री के साथ सुहागिनों ने आवश्यकतानुसार गहनों और कपड़ों की भी खरीदारी की। इस दिन सुहागिनें पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखकर कामना करती हैं। रात को सजधज कर चंद्रमा के लिए अर्घ्य देकर पति के हाथ से मिष्ठान, जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती हैं। त्योहार पर नई साड़ी, मैचिंग की चूड़ियां, सौंदर्य सामग्री की दुकानों के साथ ब्यूटी पार्लर भी फुल रहे। मेहंदी लगाने वाले तो खूब व्यस्त देखे गए, कई स्थानों पर तो बाकायदा मेहंदी के लिए महिलाओं को अपनी बारी की प्रतीक्षा करते भी देखा गया। इस बीच पीतल और स्टील के करवा भी खूब खरीदे गए। बाजार काफी गुलजार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed