फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   mareige

शादी के लिए नई बंदिशों से आयोजक के साथ कारोबारी भी परेशान

Thu, 20 May 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
mareige
शाहजहांपुर। कोविड-19 के मद्देनजर अब शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक केवल 25 लोग ही विवाह समारोह में शामिल होंगे। ऐसे में आयोजक तो परेशान हैं ही साथ में कारोबारियों की उम्मीदें भी टूट गई हैं। कारोबारियों का कहना है कि 25 लोगों का इंतजाम लोग घर में ही कर लेंगे तो मैरिज लॉन की आवश्यकता क्या होगी, साथ ही भोजन की व्यवस्था से जुड़े लोगों की उपयोगिता खत्म होगी।
विज्ञापन

इस साल जनवरी से लेकर मार्च के बीच चुनिंदा लग्न थीं। इसकी वजह से लोगों ने अप्रैल और मई में शादियों को शिफ्ट कर दिया, लेकिन इस बीच कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया और शादी समारोह में सिर्फ 100 लोगों के शामिल होने की पाबंदी लगा दी। ऐसे में जिन घरों में शादियां होनी थीं उन्होंने तिथियां आगे बढ़ा दीं। साथ ही मैरिज लान, बैंड-बाजा, कैटर्स, टैंट आदि की बुकिंग कर दी। जिससे इन सब कारोबार से जुड़े कारोबारियों को पिछले एक साल में हुए नुकसान की कुछ भरपाई होने की उम्मीद जागी। लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ने के बाद पहले नाइट कर्फ्यू और फिर एक सप्ताह तक बंदी की घोषणा कर दी गई। अब 24 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। इसी बीच सरकार ने शादी समारोह में केवल 25 लोगों के शामिल होने का फरमान जारी कर दिया। उसमें भी लॉकडाउन के सभी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इन निर्देशों ने वैवाहिक समारोह वाले घरों के साथ ही शादी-विवाह आयोजनों से जुड़े कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

-
पिछले साल लॉकडाउन लगने के बाद बैंड-बाजे वालों की हालत खराब हो चुकी है। एक साल से खाली बैठे हुए हैं। इस साल जनवरी-फरवरी में लग्न नहीं थीं। अप्रैल व मई महीने में बुकिंग मिली थीं, वह भी कैंसिल हो गई हैं। जून, जुलाई में भी कोई उम्मीद नहीं रह गई है। भूखे मरने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहम्मद सोहराब, बैंड-बाजा संचालक
-
कोरोना संक्रमण की वजह से टेंट कारोबारी पूरी तरह से तबाह हो गया है। पिछले डेढ़ साल में घर का खर्च तक नहीं निकाल पा रहे हैं। टैंट कारोबारियों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। अप्रैल व मई माह में बुकिंग कैंसिल करनी पड़ गई थीं, अब 25 लोग ही शादी समारोह में शामिल होने का फरमान आ गया है। जो बुकिंग हैं, वे भी कैंसिल ही होगी।
- मनीष मेहरोत्रा, जिलाध्यक्ष, शाहजहांपुर टेंट एसोसिएशन
-
शादी समारोह में पहले से ही लोगों की संख्या सीमित थी, अब 25 लोगों में कौन हलवाई, टेंट, बैंड आदि तामझाम करेगा। कैटरिंग कारोबारियों को पिछली साल भी काफी नुकसान हुआ था। अप्रैल-मई में भरपाई करने का समय आया, तो फिर संक्रमण बढ़ गया। उनके कारोबार पर कोरोना का ग्रहण लग गया है। पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है।

- मोनू अवस्थी, कैटर्स
-
अप्रैल व मई में शादियों को लेकर बुकिंग मिली थी, वे सभी कैंसिल हो गई हैं। जून, जुलाई में एक-दो बुकिंग हैं। जिस तरह के हालात हैं, उससे तो यही लगता है कि वे भी निरस्त ही करनी होंगी। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से सब कुछ चौपट हो गया है। 25 लोगों में कोई मैरिज लान की बुकिंग नहीं कराएगा। ऐसे में शादी समारोह से जुड़े कारोबार चौपट हो गए हैं।
- रिजवान अली, मैरिज लान संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed