फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   March took the candle in Puwayan Shicshamitron

पुवायां में शिक्षामित्रों ने निकाला कैंडल मार्च

Sat, 19 Sep 2015 10:52 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Sat, 19 Sep 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
March took the candle in Puwayan Shicshamitron
सहायक शिक्षक पद का समायोजन रद्द करने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद आत्महत्या करने वाले शिक्षामित्रों की याद में शनिवार को पुवायां में शिक्षामित्र संघ के बैनर तले कैंडल मार्च निकाला गया। बीआरसी भवन से तमाम शिक्षामित्र मोमबत्तियां लेकर गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे और मृत शिक्षामित्रों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद शोकसभा कर दिवंगत शिक्षामित्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शिक्षामित्रों का सम्मन वापस नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान योगेश सिंह, उमेश शर्मा, पूनम शुक्ला, शारदा देवी, प्रतिभा देवी, प्रियंका मिश्रा, अर्चना देवी, अमनजीत कौर, तरनजीत कौर, शाीतल गुप्ता, रमेशपाल सिंह, सुनील शर्मा सहित तमाम शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed