फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   manthan utsav

मंथन आर्ट्स जल्द करेगा ‘मंथन उत्सव’ का आयोजन

Sat, 13 Nov 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
manthan utsav
मंथन उत्सव के आयोजन की जानकारी देते निदेशक शिवा सक्सेना - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहीदों की नगरी में कला संवर्ग के अंतर्गत मंथन आर्ट्स के बैनर तले तीन दिवसीय ‘मंथन उत्सव’ का आयोजन जल्द ही गांधी भवन प्रेक्षागृह में किया जाएगा। इस आयोजन में शहर की नाट्य संस्थाओं द्वारा ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित नाट्य प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन

निदेशक शिवा सक्सेना ने बताया कि मंथन आर्ट्स की ओर से इस तरह का पहला आयोजन होगा, जिसमें जिले की संस्थाओं को लेकर नाट्य प्रदर्शन किए जाएंगे। इस उत्सव के तहत स्वच्छता, साझी शहादत-साझी विरासत, चौरी चौरा, काकोरी कांड पर आधारित नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो, देशभक्ति स्टैंड-अप शो, देशभक्ति एकल नाट्य प्रस्तुति आदि रहेंगे। इसके अलावा मंथन उत्सव का मुख्य आकर्षण देश के सुविख्यात रंगकर्मी, निर्देशक व फिल्म अभिनेता होंगे।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र तथा समापन सत्र पर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने तथा कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए फ़िल्म अभिनेता मौजूद रहेंगे। नाट्य प्रस्तुतियां शाम 05 बजे से शुरू की जाएंगी जोकि रात 10 बजे तक चलेंगी। अन्य कार्यक्रमों को दोपहर 02 बजे से गांधी भवन के बाहरी परिसर में शुरू कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में जिले से रंगमंच के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए आयोजन समिति में वरिष्ठ रंगकर्मी जरीफ मलिक आनंद, रमापति द्विविद ‘सोती’, अतुल अवस्थी, जितिन गुप्ता, मोहित कनौजिया, मनोज मंजुल, आशीष शर्मा, पारस दीक्षित, अभिशांत पाठक, रीना राठौर, अमित मिश्रा, नदीम अख्तर, ऋषभ चतुर्वेदी ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed