शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को हिंदी सप्ताह की शुरुआत की गई। निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह दिखाया। इसमें मानसी सक्सेना ने प्रथम स्थान पाया।
हिंदी भाषा का महत्व विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रो. दुर्गावती सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए हिंदी के महत्व के बारे में जानकारी दी। हिंदी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर रीतू मिश्रा ने कहा कि हिंदी भाषा लोगों को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती है।
इस बीच प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की मानसी सक्सेना ने प्रथम, गीतांजलि गुप्ता ने द्वितीय तथा बीए प्रथम सेमेस्टर की मीनाक्षी मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शांभवी त्रिपाठी, स्वाति चौरसिया, करिश्मा गौतम, कृतिका शुक्ला, नैंसी, महिमा राठौर, इलमा, सबा बी, इसरा, मुस्कान आदि मौजूद रहे। संवाद