फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Manager murder accused Neeraj Gupta arrested in Shahjahanpur

शिवम हत्याकांड: कन्हैया होजरी का मालिक नीरज गुप्ता गिरफ्तार; बीमार होने का फोटो हुआ था वायरल

Sun, 23 Apr 2023 01:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Apr 2023 01:35 PM IST
सार

शिवम जौहरी हत्याकांड के आरोपी नीरज गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले आरोपी का फोटो वायरल हुआ था, जिसमें वह किसी अस्पताल में भर्ती दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
Manager murder accused Neeraj Gupta arrested in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज निवासी शिवम जौहरी हत्याकांड के आरोपी कन्हैया होजरी के मालिक नीरज गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले ही उसका गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती होने का फोटो वायरल हुआ था। हालांकि, पुलिस उसे शहर से ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन


सूरी ट्रांसपोर्ट के मुनीम शिवम जौहरी को 11 अप्रैल को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। उसके शरीर पर चोटों के गंभीर निशान थे। शिवम के पिता अधीश जौहरी ने कन्हैया होजरी के मालिक नीरज गुप्ता और सूरी ट्रांसपोर्ट के बंकिम सूरी समेत छह नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


उसी रात शिवम को बांधकर उसकी पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग शिवम को डंडे से पीटते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने बंकिम सूरी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि नीरज और कुनाल अरोरा फरार थे। पुलिस नीरज की तलाश में दबिश दे रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले फोटो हुआ था वायरल 

दो दिन पहले नीरज का गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती होने का फोटो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। उसके करीबी लोगों का कहना था कि घटना वाले दिन चक्कर आने और सीने में दर्द होने की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को रवाना हो गईं थीं। पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले आई है। हालांकि, गिरफ्तारी शहर से होना बताई जा रही है। रविवार को उसे जेल भेजा जाएगा।

सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि कन्हैया होजरी के मालिक नीरज गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे शहर से ही पकड़ा गया है। पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed