{"_id":"6a19f0dc873f04ba070eaf44","slug":"man-who-tore-police-officers-uniform-and-opened-fire-arrested-brother-flees-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-174729-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने और फायर करने वाला गिरफ्तार, भाई भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने और फायर करने वाला गिरफ्तार, भाई भाग निकला
विज्ञापन
तिलहर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नकुल। स्रोत: पुलिस
- फोटो : Samvad
तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर हाईवे किनारे पुलिस की वर्दी फाड़ने व जानलेवा हमला करने के आरोपी बंधीचक गांव निवासी नकुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसका भाई गुड्डू उर्फ बिचौटा भाग गया। पकड़े गए आरोपी से तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए हैं। देर शाम चर्चा हुई कि पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया है।
दो दिन तक मामला दबा रहने के बाद 28 मई को तिलहर थाने में तैनात जिला बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के खुरियावली निवासी उप-निरीक्षक गौरव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 26 मई की शाम करीब सात बजे क्षेत्र के हरनोखा गांव निवासी आवेदिका अनीता देवी के प्रार्थनापत्र पर हेड कांस्टेबल भारतमणि के साथ गांव बंधीचक पहुंचे थे।
वहां कांस्टेबल शरद यादव को फोन कर बुलाया। इस बीच गांव बंधा रोड पर प्रार्थनापत्र में नामित नकुल व उसका भाई गुड्डू उर्फ बिचौटा मिल गया। प्रकरण के संबंध में वार्ता कर ही रहे थे कि दोनों भाई भड़क गए और गालियां देने लगे। धमकाते हुए गुड्डू ने हाथ से डायरी छीनकर एफआईआर, अनीता देवी का प्रार्थानापत्र व न्यायालय से संबधित कागजात, वारंट आदि व हमराही भारतमणि के पास मौजूद डायरी व अन्य सरकारी कागज फाड़ दिए।
विज्ञापन
विरोध करने पर दोनों ने अभद्रता करते हुए वर्दी फाड़ दी। इसके बाद जान से मारने की नीयत से दोनों भाइयों ने तमंचे से फायर किए। किसी तरह अपनी जान बचाई। आरोप है कि दोनों डायरी भी लेकर भाग गए। वहीं, भाग निकले आरोपी का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया गया है। उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
सीओ तिलहर इशिका सिंह ने बताया कि प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे भी दबोच लेंगे।