{"_id":"691c7426acd406fb1207e9cb","slug":"man-stood-in-front-of-a-car-on-the-road-woman-pushed-him-and-said-go-away-in-shahjahanpur-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सड़क पर कार के आगे खड़ा हुआ युवक, बोला- मुझे मार दो; युवती ने दिया धक्का कहा- चल हट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सड़क पर कार के आगे खड़ा हुआ युवक, बोला- मुझे मार दो; युवती ने दिया धक्का कहा- चल हट
Tue, 18 Nov 2025 06:57 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 Nov 2025 06:57 PM IST
सार
शाहजहांपुर के सिंधौली क्षेत्र में एक युवक ने सड़क पर हंगामा कर दिया। वह एक युवती की कार के आगे खड़ा हो गया और कहने लगा कि मुझे मार दो। इस पर कार से उतरी युवती ने उसे धक्का देकर वहां से हटाया।
विज्ञापन
युवती ने धक्का देकर युवक को हटाया
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
सिंधौली थाना क्षेत्र के कोरोकुइयां गांव में पुवायां-शाहजहांपुर मार्ग पर युवक एक युवती की कार के आगे खड़ा हो गया। नाराज युवती ने उसका गला पकड़कर धक्का दे दिया। कहा चल हट, दूसरी ओर युवती कहता रहा कि मुझे मार दो, मुझे मरना है। इस बीच युवती उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की बात भी कहती है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हरदोई के रहने वाले युवक के युवती से प्रेम-संबंध थे। युवती की कहीं शादी और तय होने पर युवक यहां पहुंच गया। उसे जानकारी मिली कि युवती अपने परिजनों के संग कहीं जा रही हैं तो कोरोकुइयां गांव में मुख्य मार्ग पर गाड़ी के सामने खड़ा हो गया।
विज्ञापन
युवती के परिजन ने हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना तो युवती ने कार से उतरकर उसे धक्का दे दिया। दोनों के बीच करीब दस मिनट तक विवाद चलता रहा। बाद में दोनों पक्ष वहां से चले जाते हैं। मामले का वीडियो भी सामने आया है। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन