{"_id":"672f25670c609a4bfe0bc057","slug":"man-found-dead-in-the-field-family-members-alleged-the-murder-in-shahjahanpur-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 09 Nov 2024 02:48 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:48 PM IST
सार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में शनिवार सुबह युवक का शव खेत में बने मचान पर मिला। उसके गले में फंदे बंधा हुआ था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण, जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात गांव लधौआ निवासी रमाकांत कश्यप (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह इसकी जानकारी होने पर परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
किसान सतनाम सिंह का पुत्र रमाकांत शुक्रवार की रात को खेत की रखवाली करने के लिए गया था। वहां खेत में फसल की सिंचाई की जा रही थी। सुबह देर तक नहीं आने पर परिजन देखने गए तो खेत में मचान पर पड़े तख्त पर रमाकांत बैठी अवस्था में मिला। उसके गले में चादर का फंदा कसा था। दूसरी चादर शरीर पर लिपटी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों ने गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन