{"_id":"5e77929a8ebc3e6fa87499d2","slug":"man-found-dead-going-for-money-shahjahanpur-news-bly400474415","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्हू पर रुपये लेने गए युवक का शव गांव के बाहर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्हू पर रुपये लेने गए युवक का शव गांव के बाहर मिला
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ सिंधौली। पड़ोसी गांव में कोल्हू पर रुपये लेने गए युवक का शव रविवार को गांव के बाहर पड़ा मिला। उसकी जेब से कीटनाशक की शीशी भी मिली है। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए सूचना पुलिस को दी।
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी राधेश्याम का 18 वर्षीय बेटा लक्ष्मण पड़ोस के गांव ईंटारोरा निवासी सुधीर के गन्ना कोल्हू पर काम करता था। शनिवार शाम चार बजे वह रुपये लेने जाने की बात कहकर घर से गया था, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं लगा। सुबह गांववाले शौच को निकले तो गांव के बाहर सड़क किनारे लक्ष्मण का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही परिवार वाले भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक कीटनाशक की शीशी मिली। पिता ने बताया कि कोल्हू वाले से पता किया तो बताया कि साढ़े 12 सौ रुपये लेकर लक्ष्मण किसी की बाइक पर बैठकर चला गया था। पिता ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि उनके बेटे की हत्या की गई है और आत्महत्या साबित करने के लिए कीटनाशक दवा की शीशी रख दी है। हालांकि उन्होंने किसी से भी रंजिश से इनकार किया है।
सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
- जगनारायण पांडेय, थानाध्यक्ष