फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Man Drowns in Ramganga River While Bathing in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: नहाने के दौरान रामगंगा नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

Tue, 02 Jun 2026 05:14 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 02 Jun 2026 05:14 PM IST
सार

शाहजहांपुर के परौर इलाके में मंगलवार दोपहर रामगंगा नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। गोताखोर उसकी तलाश में लगाए गए, लेकिन शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। 

विज्ञापन
Man Drowns in Ramganga River While Bathing in Shahjahanpur
रामगंगा किनारे जुटे ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के परौर इलाके में मजरा बिचपुरी निवासी फूलचंद कुशवाहा का बेटा राजू उर्फ कन्हई (35) मंगलवार दोपहर रामगंगा नदी में नहाने के दौरान डूब गया। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश करा रही है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर राजू रामगंगा नदी में नहाने गए। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। राजू के डूबने की सूचना पूरे गांव में फैल गई और सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी-112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर राजू की तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


राजू के डूबने की सूचना पर मां चंद्रकली और बहन गीता भी मौके पर पहुंच गईं और रो पड़ीं। परिवार की महिलाओं ने चंद्रकली और गीता को संभाला। परिजनों ने बताया कि राजू दिल्ली में काम करता है। सोमवार को ही दिल्ली से लौटा था। शादी के लिए राजू को देखने वाले आने वाले थे। राजू पांच भाइयों में तीसरे नंबर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक थाना प्रभारी वीकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे युवक की तलाश कराई जा रही है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) टीम भी बुलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed