फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man death , fell down from tower

बड़ावन गांव के युवक की बरेली में टॉवर से गिरकर मौत

Tue, 22 Mar 2022 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
man death , fell down from  tower
फोटो नंबर 15 व 16
विज्ञापन

बड़ावन गांव के युवक की बरेली में टॉवर से गिरकर मौत
होली पर आया रामप्रकाश शनिवार को काम पर लौटा था
संवाद न्यूज एजेंसी
सिंधौली। क्षेत्र के गांव बड़ावन निवासी रामप्रकाश उर्फ रामू बरेली में बिजली के टॉवर से गिरकर घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

22 वर्षीय रामप्रकाश उर्फ रामू अपने चार साथियों के साथ होली का त्योहार मनाने के बाद शनिवार को बरेली वापस काम पर लौट गया था। रविवार दोपहर बरेली के थाना कैंट के गांव बालीपुर में बिजली के टॉवर पर काम कर रहा था। तभी वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। देर शाम गांव में उसकी मौत की खबर आने के बाद परिजन बिलख पड़े। डेढ़ साल पहले ही रामप्रकाश उर्फ रामू की शादी शहर के मोहल्ला मघई टोला निवासी रुचि के साथ हुई थी। रुचि गर्भवती है। रामप्रकाश के बड़े भाई आनंद की दो वर्ष पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। तीन साल पहले उसकी मां का बीमारी के चलते निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed