फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Man arrested for getting plot registered using fake Aadhaar and PAN card

Shahjahanpur News: फर्जी आधार और पैनकार्ड बनवाकर भूखंड का बैनामा कराने वाला गिरफ्तार

Fri, 13 Mar 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for getting plot registered using fake Aadhaar and PAN card
सदर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शेखर। स्रोत: पुलिस - फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने बरेली मोड़ के पास घेराबंदी कर फर्जी आधार व पैनकार्ड बनवाकर भूखंड का बैनामा कराने वाले जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव पुरैना पोस्ट जमुनिया दौलतपुर निवासी शेखर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष 24 जून को चौक कोतवाली क्षेत्र की द्वारिकापुरम कॉलोनी अजीजगंज निवासी निमेष भारद्वाज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि जिला बदायूं के गांव मौजमपुर पिपला निवासी शिवम व तहसील सदर के यारपुर गांव निवासी अवनीश ने उनके छोटे भाई आदर्श की पत्नी रुचि, रामसेवक की पत्नी गुड़िया देवी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि का फर्जी बैनामा करवाने व बैनामे के नाम पर छह लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

मामले की विवेचना में पाया कि उपनिबंधक कार्यालय सदर में शिवम के नाम से कुल 94 किता गाटों का बैनामा कराया गया, जबकि विक्रेता के रूप में उपस्थित व्यक्ति वास्तविक भू-स्वामी शिवम न होकर अन्य व्यक्ति था। इसके बाद विवेचना से तथ्य प्रकाश में आया कि जलालाबाद के गांव पुरैना निवासी शेखर ने फर्जी आधार कार्ड व पैनकार्ड बनवाकर स्वयं को शिवम बताकर रजिस्ट्री एवं बैनामा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेखर की पहचान वास्तविक भू-स्वामी के रूप में अवनीश सिंह व रामसेवक ने की थी। तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर शेखर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेखर पर 2023 से 2025 तक गंभीर धाराओं में थाना सदर बाजार, कांट व जलालाबाद में करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं।

शेखर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अवनीश ने उससे कहा था कि वह अपने सगे भतीजे शिवम की जमीन को फर्जी तरीके से बेचना चाहता है। इसी उद्देश्य से दोनों ने अपने फर्जी आधार कार्ड एवं पैन कार्ड बनवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed