फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mamta, Aarushi and Ayushi became Meena, Anshika Power Angel

Shahjahanpur News: ममता, आरुषि व आयुषी बनीं मीना, अंशिका पाॅवर एंजल

Sun, 09 Jul 2023 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mamta, Aarushi and Ayushi became Meena, Anshika Power Angel
शाहजहांपुर के कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में मीना मंच के दौरान उप​स्थित छात्राएं
शाहजहांपुर। भावलखेड़ा विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में मीना मंच गठित हुआ। मंच में कक्षा छह से आठ तक की एक बालिका का चयन मीना के रूप में किया गया। उसका पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में कक्षा छह की ममता, सात की आरुषि, आठ की आयुषी को मीना चुना गया। पाॅवर एंजल के रूप में अंशिका का चयन किया गया। मीना मंच में 13 बालिकाओं व सुरजीत, रिंकू, अंशुल, निखिल, अरुण, सुमित, दुर्गेश आदि को चुना गया है। विद्यालय में हेड ब्वॉय व हेड गर्ल का वोट के माध्यम से चयन किया गया। हेड ब्वॉय के लिए सुरजीत ने प्रथम स्थान व रिंकू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हेड गर्ल के लिए आरुषि ने प्रथम स्थान पाया। कोमल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर शिक्षिका निकहत परवीन, दपिंदर कौर, मुन्नी आर्य, मीरा सिंह, सायमा तरन्नुम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed