फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Malgari collided with Satyagraha Express, injures five passengers

  मालगाड़ी सत्याग्रह एक्सप्रेस से टकरायी, पांच यात्री घायल 

Sat, 18 Mar 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रोजा।
अमर उजाला ब्यूरो रोजा। Updated Sat, 18 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Malgari collided with Satyagraha Express, injures five passengers
file photo - फोटो : अमर उजाला
सीतापुर में फाउलिंग मार्क पर हादसा, चालक दल समेत पांच रेलकर्मी निलंबित
विज्ञापन

सीतापुर सिटी रेलवे स्टेशन के फाउलिंग मार्क पर सत्याग्रह एक्सप्रेस से मालगाड़ी टकरा गयी। जिसमेें पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीतापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेल प्रशासन ने टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। प्रथम दृष्टया मालगाड़ी और सत्याग्रह एक्सप्रेस के चालक सहचालक और मालगाड़ी के गार्ड को निलंबित कर दिय गया है।
यह हादसा शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे तब हुआ जब रक्सौल से दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस को सीतापुर सिटी स्टेशन के लाइन संख्या एक से रोजा के लिये रवाना किया गया। रेल सूत्रों के अनुसार दो लाइन पर गोंडा जाने वाली एक मालगाड़ी खड़ी थी, जिसके चालक संजय वर्मा सह चालक मोहित टंडन थे, जबकि सत्याग्रह एक्सप्रेस पर चालक राजेंद्र कुमार सहचालक रंजीत कुमार थे। दोनों ही चालक रोजा मुख्यालय के हैं।
विज्ञापन

इन चालकों ने अधिकारियों को बताया कि सीतापुर सिटी स्टेशन पर अप और डाउन लाइन की दोनों ट्रेनों को एक साथ रवाना करने के संकेत दिए गये थे। तकनीकी रूप से मालगाड़ी को रन करने के लिये पहले बैक किया जाता है। मालगाड़ी के चालक ने यही किया उधर सत्याग्रह एक्सप्रेस चल पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

   रेल अधिकारी बताते हैं एकल लाइन व्यवस्था होने के कारण अप और डाउन लाइन के फाउलिंग मार्क पर बैक होती मालगाड़ी सत्याग्रह एक्सप्रेस के जनरल कोचों से टकरा गयी। सत्याग्रह एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे बाराबंकी निवासी 32 वर्षीय विवेक तिवारी, बेतिया बिहार निवासी 28 वर्षीय इरशाद , सीतापुर निवासी 34 वर्षीय हरीराम व 24 वर्षीय हरीराम, बलरामपुर निवासी 31 वर्षीय तेजराम गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें रेलकर्मियों ने जिला अस्पताल सीतापुर में भर्ती कराया है।

 
सत्याग्रह एक्सप्रेस और मालगाड़ी के चालक दल के पांच सदस्यों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जिसमे रोजा मुख्यालय का गार्ड भी शामिल है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। 20 मार्च को मुरादाबाद मुख्यालय पर घटना से संबधित साक्ष्य एकत्रित किए जाएंगे।
एचके त्रिवेदी, सीनियर क्र्यू कंट्रोलर रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed