फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Make the work of improving the condition of Gandhi Bhavan on priority: Suresh Khanna

गांधी भवन की दशा सुधारने का काम प्राथमिकता से कराएं : सुरेश खन्ना

Sun, 21 Aug 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Make the work of improving the condition of Gandhi Bhavan on priority: Suresh Khanna
शाहजहांपुर। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में शनिवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण को लेकर समिति की बैठक हुई। मंत्री ने कहा कि गांधी भवन प्रेक्षागृह महत्वपूर्ण भवन है। इसके नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को प्राथमिकता पर कराया जाए। वित्त मंत्री ने एक सप्ताह के भीतर आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आंगणन में सामान्य मरम्मत टिन शेड की मरम्मत, विद्युत एवं वातानुकूलन के कार्यों को भी शामिल किए जाने के निर्देश दिए। गांधी भवन प्रेक्षागृह के आय व्यय की समीक्षा भी समिति द्वारा की गई। शहीद उद्यान के संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए जिम के झूले तत्काल ठीक कराए जाने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने शहीद उद्यान पार्क का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर डीएम उमेश प्रताप सिंह, सासंद अरुण सागर, डीएफओ प्रखर गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed