फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   majistrate duty finalise for board exams

बोर्ड परीक्षा के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती

Sun, 14 Feb 2016 08:18 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Sun, 14 Feb 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटर परीक्षा के लिए जिला मजिस्ट्रेट शुभ्रा सक्सेना ने एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय और एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इनके अलावा नगर मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को नगर क्षेत्र, एसडीएम सदर आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को तहसील सदर (नगर क्षेत्र को छोड़कर), एडीएम पुवायां सलिल कुमार पटेल को तहसील पुवायां, एडीएम वंदना त्रिवेदी को जलालाबाद तथा एसडीएम विजय शंकर दुबे को तहसील तिलहर के लिए जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। क्षेत्रवार परीक्षा पर नजर रखने के लिए 25 प्रशासनिक अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


सचल दल में डीआईओएस खुद रहेंगे
बोर्ड परीक्षा के लिए गठित पांच सचल दलों में से एक की अगुवाई खुद डीआईओएस कमलाकर पांडेय करेंगे। दल दो का नेतृत्व डायट प्राचार्य राकेश कुमार, दल तीन में जीआईसी कलान के प्रधानाचार्य सतीश कुमार, दल चार में शहर के जीआईसी प्रधानाचार्य रणवीर सिंह और दल पांच में बीएसए राकेश कुमार कमान संभालेंगे। 17 परीक्षा केंद्र संवेदनशील
विज्ञापन

शाहजहांपुर। हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 17 केंद्रों को संवेदनशील चिन्हित किया है। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने इन पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इन केंद्रों में झब्बूलाल उच्च माध्यमिक विद्यालय दिलावरपुर कांट, स्वामी जयदेव योगीराज इंटर कॉलेज मुजफ्फरपुर मदनापुर, अशरफ अली नूरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ररुआ बंडा, गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज बरीबरा बंडा, फैजामे वारिस देवा इंटर कॉलेज बिराइमपुर बंडा, जनहित इंटर कॉलेज पहाड़पुर जैतीपुर, लाला नत्थो कुंवरि इंटर कॉलेज मलुकापुर कटरा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेड़ा नवादा खुदागंज, राजा अजय कुमार सिंह इंटर कॉलेज परौर, काकोरी शहीद इंटर कॉलेज कटरा, लालाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रंजीत नगला कलान, राम निवास सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परौर, सरताज सिंह इंटर कॉलेज श्रीनगर कलान, स्वामी जीवानंद मेमोरियल नन्हें सिंह इंटर कॉलेज, मलिखान सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर, रामचंद्र सिंह इंटर कॉलेज हरसीपुर मिर्जापुर और वीरांगना महारानी अवंती बाई इंटर कॉलेज सिकंदरपुर कायस्थान मिर्जापुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed