{"_id":"69ee47dc4ed255916f0b919a","slug":"main-accused-in-assault-on-groom-and-wedding-procession-arrested-along-with-two-sons-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-171669-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दूल्हा और बरातियों से मारपीट का मुख्य आरोपी दो बेटों समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दूल्हा और बरातियों से मारपीट का मुख्य आरोपी दो बेटों समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा थाने की पुलिस की गिरफ्त में मारपीट करने के आरोपी। स्रोत : पुलिस
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। गढ़िया लाईखेड़ा गांव में मंगलवार की रात वाल्मीकि समुदाय की बरात में दूल्हे को बग्घी से खींचकर उससे और बरातियों से मारपीट करने के मुख्य आरोपी गांव के राजपाल यादव और उसके पुत्रों सुमित और अवधेश को रविवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर भैंस बांधने में इस्तेमाल होने वाली लोहे की वह जंजीर भी बरामद कर ली, जिससे दूल्हे का गला कसकर जान से मारने का प्रयास किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
गढ़िया लाईखेड़ा में मंगलवार की रात दो घरों में बरातें आई थीं। मुकेश वाल्मीकि के यहां बरेली के भुता क्षेत्र के गांव पाऊनगला निवासी सौरभ वाल्मीकि की बरात आई थी। दूल्हा सौरभ बग्घी पर सवार था। इसी दौरान बदायूं के हजरतपुर क्षेत्र के गांव थानांतर्गत दिउचरी निवासी लोकेश यादव की बरात भी वहीं से गुजरी।
विज्ञापन
दोनों बरातें राजपाल यादव के घर के सामने पहुंचने पर वाल्मीकि समुदाय के सौरभ को बग्घी पर बैठा देखकर उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। आरोप है कि विरोध करने पर राजपाल आदि गांव के कई लोग दूल्हा और बरातियों पर हमलावर हो गए। पुलिस ने शनिवार को दूल्हा सौरभ के पिता मनोज वाल्मीकि की तहरीर पर राजपाल समेत गांव के 10-12 लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की।
रिपोर्ट दर्ज होने पर आरोपी घर छोड़कर भाग गए। मामले की जांच कर रहीं सीओ ज्योति यादव के निर्देश पर पुलिस ने सुरागरसी करने के बाद रविवार को दोपहर मुख्य आरोपी राजपाल और उसके दोनों बेटों को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।
सीओ ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दूल्हे पर हमला करने में प्रयोग की गई पशु बांधने की जंजीर भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।