फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mahashivratri: Har Har Mahadev reverberated in the pagodas, performed Jalabhishek

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजे महादेव के जयकारे, भक्तों ने किया जलाभिषेक

Thu, 03 Mar 2022 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: Har Har Mahadev reverberated in the pagodas, performed Jalabhishek
शाहजहांपुर में महा शिवरात्रि पर श्री बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना को लगी श्रद्धालु की ला? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। महाशिवरात्रि पर शिवमंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाकर अभिषेक किया। इस दौरान शिवमंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को देवों के देव महादेव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया।
शहर के टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, घंटाघर रोड स्थित बाबा वनखंडी नाथ और चौकसी नाथ मंदिर समेत सभी मंदिरों के द्वार सुबह चार बजे ही खोल दिए थे। इससे पहले ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। शिव भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन किए और शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद, घी चढ़ाकर अभिषेक किया। शिवजी को प्रिय भांग, धतूरा, बेलपत्र, फूल चढ़ाए गए। धूपबत्ती और घी के दीपक जलाकर आरती उतारी गई। मंदिरों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मंदिरों में विशेष रूप से रुद्राभिषेक भी किया गया। बाबा विश्वनाथ मंदिर पर एससीएसटी आयोग के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने भी जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

पुवायां रोड स्थित शिव त्रिलोकीनाथ धाम पर रात तीन बजे से श्रद्धालुओं की कतार लग गई। ग्रामीण क्षेत्रों व आसपास के जनपदों से श्रद्धालु शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए पहुंचे। महाशिवरात्रि पर मंदिरों में भीड़ उमड़ने को दृष्टिगत रखते हुए पुलिसकर्मी तैनात रहे। मंदिरों के बाहर बेलपत्र बेचने वालों की दुुकानें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षात नंदी पूजन कर मनाया महाशिवरात्रि पर्व
लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव बड़ा मंदिर पर साक्षात नंदी पूजन किया। श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज को तिलक लगाकर और गुड़, चना व हरा चारा खिलाया और आरती उतारी। अंतरराष्ट्रीय गोसेवा प्रमुख कृष्ण कुमार सक्सेना ने कहा कि भगवान शिव की पूजा बगैर नंदी पूजन के पूर्ण नहीं मानी जाती। लेकिन आज के समय में नंदी और उनका वंश दर-दर भटक रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि गोवंश की हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए। कृष्ण कुमार ने महाशिवरात्रि पर गोवंश के आश्रयदाता बनने का संकल्प दिलवाया।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी की गई भोले की आराधना
अल्हागंज। पांडव कालीन मंदिर दिबियापुर में शिवभक्तों ने जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल-फूल, मिष्ठान, चढ़ाकर बड़े मनोयोग से पूजा-अर्चना कर विश्व के कल्याण की प्रार्थना की। कहा जाता है कि वनवास के दौरान पांडवों ने अपनी विजय के लिए इस मंदिर में तपस्या की थी। बारह पत्थर मंदिर व साहूकारा स्थित मंदिरों पर शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
जलालाबाद। जलालाबाद व आसपास गांवों के शिवालयों में पूरे दिन भक्तों की भीड़ रही। परशुराम मंदिर के अलावा भैंसटा कलां व दियुरा गांव स्थित मंदिरों में भी तांता लगा रहा। भक्तों ने भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। तमाम भक्तों ने घरों पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया, जबकि कई शिवालयों में चार पहर के जलाभिषेक अनुष्ठान किए।

जैतीपुर। गोगेपुर में प्राचीन शिवमंदिर पर देर रात दो बजे से ही कांवड़िये एकत्रित होने लगे। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलने पर कांवड़ियों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इसके बाद अन्य श्रद्धालुओं ने पूजा की। गढ़ियारंगीन थाना अध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में महा शिवरात्रि पर कचहरी रोड बने मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की पूजा अर्चना करते श

शाहजहांपुर में महा शिवरात्रि पर कचहरी रोड बने मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की पूजा अर्चना करते श- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर में महा शिवरात्रि पर श्री रुद्र बालाजी धाम मंदिर में शिवलिंग जलाभिषेक करते श्रद्धाल?

शाहजहांपुर में महा शिवरात्रि पर श्री रुद्र बालाजी धाम मंदिर में शिवलिंग जलाभिषेक करते श्रद्धाल?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर में महा शिवरात्रि पर श्री बाबा विश्वनाथ मंदिर में शिवलिंग जलाभिषेक करते श्रद्धालु। ?

शाहजहांपुर में महा शिवरात्रि पर श्री बाबा विश्वनाथ मंदिर में शिवलिंग जलाभिषेक करते श्रद्धालु। ?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर में महा शिवरात्रि पर  पूजा अर्चना का सामान खरीदती महिलाएं । संवाद

शाहजहांपुर में महा शिवरात्रि पर पूजा अर्चना का सामान खरीदती महिलाएं । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed