फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Magi Poornima day , Ganga descended on the faithful

माघी पूर्णिमा आज, गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु

Mon, 22 Feb 2016 12:04 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 22 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Magi Poornima day , Ganga descended on the faithful

माघ मेला ढाईघाट में मुख्य पर्व माघी पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों श्रद्धालु मुख्य पर्व पर ब्रह्म मुहूर्त मे गंगा स्नान करने की कामना से गंगा तट पर पहुंच रहे हैं। एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने मेले में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

18 जनवरी से ढाईघाट गंगातट पर चल रहे माघ मेले का मुख्य पर्व माघी पूर्णिमा सोमवार को है। ब्रह्म मुहूर्त में गंगास्नान की कामना से हजारों श्रद्धालु रविवार देर रात तक ट्रैक्टर-ट्राली, जीपों, कारों और बाइक से गंगातट पहुंचते रहे। जलालाबाद से ढाईघाट तक रोड पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। ढाई गांव में बिछिया छुट्टी नदी के सिंगल लाइन पुल पर दोनों तरफ से आ जा रहे वाहनों से जाम की स्थिति बन रही है। थानाध्यक्ष प्रभुकांत ने बताया कि रविवार रातभर मेले में श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एसपी डॉ. मनोज कुमार ने थानाध्यक्ष कलान, परौर, अल्हागंज को भी तैनात कर दिया है। मेले में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए लिए नागरिक पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है। जलालाबाद ढाईघाट मार्ग पर थाना पुलिस की मोबाइल टीमें लगातार गस्त कर रहीं हैं।
विज्ञापन

मेले में खोये हुए बूढे़ और बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए जिला पंचायत के कैंप कार्यालय में खोया पाया शिविर बनाया गया है। मुख्य पर्व पर मेला क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा। इसकी व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है। एसडीएम के निर्देश पर मेले में जिले के अफसरों के आवास की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गंगाघाटों पर साफ सफाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed