फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Madrasa Board examinations will start from today at five centers

Shahjahanpur News: आज से पांच केंद्रों पर शुरू होंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं

Tue, 13 Feb 2024 03:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 13 Feb 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Madrasa Board examinations will start from today at five centers
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मुंशी-मौलवी, आलिम-कामिल और फाजिल 2024 की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां मंगलवार को प्रथम पाली पाली में मुंशी-मौलवी की परीक्षा दीनियत विषय की होगी। द्वितीय पाली में अलीम अरबी फारसी दीनियत विषय की परीक्षा होगी। कामिल प्रथम वर्ष में मुताला कुरान, कामिल द्वितीय वर्ष में मुताला हदीस, कामिल तृतीय वर्ष में मुताला फीका इस्लामी, फाजिल प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा होगी। जिले के 1607 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने सोमवार को परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा। बताया कि परीक्षा सकुशल एवं नकलविहीन संपन्न करने के लिए तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं तीन सचल दल बनाए गए हैं। सीटिंग प्लान कर डेस्क स्लिप को भी चस्पा कर दिया गया है। कक्ष निरीक्षक कार्य के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों को भी लगाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed