शाहजहांपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मुंशी प्रेमचंद्र जयंती व हरियाली तीज महोत्सव बरेली मोड़ स्थित अमित जौहरी के आवास पर मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गीता सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त के चित्र के सामने दीप जलाकर किया।
इसके बाद समाज के मेधावी बच्चों भाव्या सक्सेना, अनन्या सक्सेना, अमीषा सक्सेना, आशीष श्रीवास्तव, यश सक्सेना, इशिका अस्थाना, शिवांश सक्सेना, चिराग सक्सेना को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हरियाली तीज के कार्यक्रमों की धूम रही।
गीता सक्सेना, सीमा जौहरी व महिला जिलाध्यक्ष नीति सक्सेना ने मधु श्रीवास्तव को तीज क्वीन चुना। अमिता सक्सेना को द्वितीय व अभिसारिका को तृतीय घोषित किया। बालकृष्ण श्रीवास्तव, अमित जौहरी, राजीव सक्सेना, वीरेंद्र सक्सेना, डॉ.विजय जौहरी, संजय कंचन, पवन सहाय, प्रमोद सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद