{"_id":"62718a96e1a71e3edd23129e","slug":"made-studies-fun-by-installing-leds-in-the-school-shahjahanpur-news-bly483626397","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में एलईडी लगवाकर पढ़ाई को बनाया मनोरंजक, अन्य साधन भी मुहैया कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में एलईडी लगवाकर पढ़ाई को बनाया मनोरंजक, अन्य साधन भी मुहैया कराए
विज्ञापन
शाहजहांपुर का कंपोजिट विद्यालय सरायकाइयां
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कंपोजिट विद्यालय सरायकाइयां की तस्वीर अब पहले से काफी बदल गई है। प्रधानाध्यापक शोभित मुकुट बिहारी के प्रयास से स्कूल में बच्चों के बैठने, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है। साथ ही पढ़ाई को मनोरंजक बनाने लिए एलईडी लगाई गई है। स्कूल में पढ़ाई का माहौल तैयार करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
कंपोजिट विद्यालय सरायकाइयां में प्रधानाध्यापक शोभित ने अपने प्रयासों से छात्र हित में एक स्मार्ट टीवी, एक वाई-फाई सिस्टम व एक ब्लूटूथ स्पीकर शिक्षण के लिए लगवाया है। इसका विधिवत शुभारंभ विद्यालय की बालिकाओं ने पूजा-अर्चन से किया गया। इसके बाद राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीत और कार्टून के माध्यम से शैक्षिक वीडियो चलाए गए। अब इन संसाधनों की सहायता से छात्र-छात्राएं बाल वाटिका, ई-पाठशाला व दीक्षा प्लेटफार्म पर भेजी जा रही शिक्षण सामग्री के संबंध में रुचिपूर्ण व मनोरंजक तरीके से सीख रहे हैं।
इसके साथ ही विद्यालयों में फर्श पर टाइल्स लगाए गए हैं। बच्चों के बैठने के लिए फ्रिज, इन्वर्टर, फर्नीचर, विद्यालय की बाउंड्रीवाल का निर्माण करवाया गया। वॉलपेंटिंग और रंगाई-पुताई होने से विद्यालय चमकने लगा है। पौधरोपण से स्कूल की शोभा बढ़ गई। शौचालय, पेयजल आदि की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है, टाइल्स आदि लगे हैं। मिशन कायाकल्प से विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ी है। शोभित बताते हैं कि पहले स्कूल की हालत किसी से छिपी नहीं थी, लेकिन अब माहौल पूरी तरह से बदल गया है। बच्चे भी रोजाना स्कूल आने लगे हैं और उनकी संख्या भी पहले से बढ़ गई है।
विज्ञापन
पहले थे 113 छात्र, अब 400 की संख्या
प्रधानाध्यापक शोभित मुकुट बिहारी ने बताया कि वह साल 2010 में इंचार्ज प्रधानाध्यापक के रूप में आए थे। तब विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या मात्र 113 थी। अब 400 से अधिक बच्चे हैं। साल 2017 में उन्हें विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर ही पदोन्नति मिली। वह लगातार विद्यालय में सुधार के लिए प्रयास करते रहते हैं। बच्चों के लिए ठंडा पानी उपलब्ध कराने को वाटर कूलर, रेफ्रिजरेटर की व्यवस्था की गई है। दिव्यांग बच्चों को ध्यान में रखकर अलग से शौचालय बनवाए है। स्नानगृह भी विद्यालय में उपलब्ध है।

शाहजहांपुर के कंपोजिट विद्यालय सरायकाइयां के प्रधानाध्यापक शोभित मुकुट बिहारी- फोटो : SHAHJAHANPUR