{"_id":"66e756a9d279812190091ce4","slug":"lucknow-company-lost-rs-11-lakh-documents-registered-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-127197-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लखनऊ की कंपनी को 11 लाख की लगाई चपत, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लखनऊ की कंपनी को 11 लाख की लगाई चपत, मुकदमा दर्ज
Mon, 16 Sep 2024 03:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 16 Sep 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ की एक कंपनी के उत्पादों की वसूली के रुपये लेकर एक कर्मचारी फरार हो गया। उसने अपने फोन भी स्विच ऑफ कर लिए हैं। कंपनी की ओर से एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर सदर बाजार थाने में 11 लाख 65 हजार रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
लखनऊ की यूजेनिक्स मेडिसाइंसेस प्राइवेट लिमिटेड की मदरा खेल में शाखा है। कंपनी में बिजनेस एक्जीक्यूटिव धर्मेंद्र सिंह ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ब्रांच में लगभग 25-26 लोग कार्य करते हैं। शहर के व्यापारियाें को उधार व नकद माल की आपूर्ति दी जाती है। तीन महीने से कुछ व्यापारियों ने भुगतान नहीं किया। उन्होंने व्यापारियों से संपर्क किया तो पता चला कि वह मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी सुरजीत कुमार को रुपये दे चुके हैं।
इस बीच सुरजीत ने ब्रांच में आना बंद कर दिया। उसके मकान में ताला लगा है। दोनों मोबाइल भी स्विच ऑफ हैं। उसके परिजन भी कुछ बताने से इन्कार कर रहे हैं। इंस्पेक्टर सदर रवींद्र सिंह ने बताया कि जन शिकायत प्रकोष्ठ से आए पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।