{"_id":"5914a7ed4f1c1b20348518ac","slug":"lover-s-infidelity-on-young-woman-in-gerra","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की बेवफाई पर युवती गर्रा में कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी की बेवफाई पर युवती गर्रा में कूदी
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Thu, 11 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : source
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौके पर मौजूद लोगों ने बचाया, पुलिस ने घरवालों को सौंपा
चार दिन पहले प्रेमी के दूसरी लड़की से शादी करने से थी आहत
प्रेम में असफल युवती ने बृहस्पतिवार सुबह गर्रा नदी में पुल से छलांग लगा दी। नदी में पानी कम होने के कारण उसकी जान बच गई। लोगाें ने उसे नदी से निकालने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद उसे घरवालों के सुपुर्द कर दिया। युवती प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी है।
चौक कोतवाली क्षेत्र की इस युवती के संबंध एक युवक से हो गए थे। लगभग दो साल से चल रहे संबंध इतने मजबूत हो गए कि दोनों एक साथ निकाह करने को तैयार हो गए। बताते हैं कि युवक के घरवालों को जानकारी हुई तो उन्होंने युवक का रिश्ता दूसरी जगह कर दिया। चार दिन पहले युवक की शादी हो गई। जब यह बात युवती को पता चली तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने युवक से बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई तबज्जो नहीं दी। इसके बाद वह तनाव में रहने लगी। बृहस्पतिवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे वह राजघाट पुलिस चौकी के आगे गर्रा नदी पुल पर पहुंची। यहां खड़े होकर कुछ देर सोचने के बाद उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी। नदी में पानी कम था, इसलिए नदी किनारे कपड़े धोने वाले और पालेज करने वाले उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही राजघाट चौकी पुलिस भी आ गई। उसे जैसे-तैसे पानी से निकाला गया। फिर राजघाट पुलिस चौकी में इंस्पेक्टर हरीश राजपूत ने उससे नदी में छलांग लगाने का कारण पूछा, लेकिन वह काफी देर तक इधर-उधर की बातों से उन्हें बहलाती रही। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसके एक युवक से संबंध थे, चार दिन पहले उसकी शादी हो जाने से तनाव में आने पर युवती ने गर्रा नदी से छलांग लगा दी। पुलिस ने उसका जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया, जहां उसके दाहिने हाथ में मामूली खरोंच के निशान बताए गए। पुलिस ने युवती को उसके घर वालों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
घटना के बाद पुल पर लग गया जाम
पुल से गर्रा नदी में कूद जाने के बाद पुल पर लोगों की भीड़ लग गई। हर कोई पुल से नदी की ओर ताका-झांकी करने लगा। उधर से गुजर रहे वाहन भी कुछ देर को ठहर गए। इस कारण पुल पर जाम लग गया। पुलिस ने लोगों को हटाकर जाम खुलवाया। इस दौरान लोग आधा घंटा जाम में फंसे रहे।