फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lost, sweets and flour to seal the five samples examined

खोया, मिठाई और बेसन के पांच नमूने जांच को सील

Tue, 25 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 25 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
दिवाली पर दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए डीएम राम गणेश के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सोमवार से खाद्य वस्तुओं के नमूने लेने का अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों ने केरूगंज की खोया मंडी से खोया समेत निगोही की दुकानों से मिठाई और बेसन के चार नमूने जांच को सील कराए। इस बीच, खोया मंडी में अफसरों की टीम को विक्रेताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। अफसरों की टीम दिन में 11 बजे के बाद उस वक्त केरूगंज की खोया मंडी पहुंची, जब बाजार पूरी तरह गरमाया था। उस वक्त देहात के विभिन्न गांवों से खोया लेकर आए ग्रामीण अपनी डलिया खोले हुए शहर के हलवाइयों समेत अन्य खरीदारों से मोल-भाव में जुटे थे। अफसरों ने कुछ विक्रेताओं के माल में खराबी बताकर उसे फिंकवाने की चेतावनी दी तो विक्रेताओं में भी गुस्सा पनप गया। खोया विक्रेताओें का कहना था कि उन्हें सैंपल देने में कोई दिक्कत नहीं, लेकिन हर साल होली-दिवाली जैसे त्यौहार के मौके पर इस तरह की कार्रवाई से माल बेंचना कठिन हो जाता है और लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ता है। टीम ने मदनापुर क्षेत्र के मोहनिया गांव से खोया लेकर आए मोरपाल की डलिया से एक नमूना भरा और वहां का तल्ख माहौल देख आगे बढ़ गई। सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे खोया मंडी से कलक्ट्रेट लौट गए। उधर, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने निगोही जाकर सैंपलिंग की। वहां हमजापुर चौराहे पर न्यू गायत्री मिष्ठान्न भंडार के स्वामी राजकुमार और मिठाई विक्रेता लोकेश की दुकान से खोया बरफी के दो नमूने भरे। वहां स्थित अजय कुमार और तेजेंद्र सिंह के किराना स्टोर से बेसन के दो नमूने लिए गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गंगवार, जुगुल किशोर, रामजी शुक्ला, जयपाल सिंह, शंभू दयाल, महेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed