{"_id":"68ce963627e7c360440ab796","slug":"long-queues-at-bank-branches-for-aadhaar-correction-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-153216-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आधार संशोधन कराने के लिए बैंक शाखा पर फिर लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आधार संशोधन कराने के लिए बैंक शाखा पर फिर लगी लंबी कतार
विज्ञापन
कांट। आधार संशोधन केंद्र पर कई दिन चक्कर काटने के बाद भी लोगों को मायूसी हाथ लग रही है। ग्रामीण क्षेत्र में एक केंद्र पर दिनभर में 15 से 20 आधार कार्ड ही संशोधित किए जा रहे हैं, जबकि कई गुना अधिक लोग सुबह से देर शाम तक टोकन मिलने के इंतजार में वहां रुके रहते हैं। शनिवार को मदनापुर मार्ग पर बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के आधार संशोधन केंद्र पर फिर सुबह से भीड़ रही।
अभायन गांव के चंद्रपाल ने बताया कि वह सुबह 7.30 बजे आ गए, लेकिन घंटों इंतजार के बाद काम हो सका। सिमरिया सहसपुर गांव के एजाज ने बताया कि आधार कार्ड में संशोधन कराने सुबह से ही कतार में लग गए, लेकिन जिन लोगों को कई दिन पहले टोकन जारी हुए, सिर्फ उन्हीं के आधार संशोधित किए गए।
बैंक के आधार संशोधन पटल पर मौजूद कर्मचारी अशोक कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक 10 से 15 आधार संशोधित हो पाते हैं क्योंकि इसके लिए जारी किए गए प्रपत्र में कई कालमों पर सूचनाएं भरनी पड़ती हैं। इसलिए संशोधन कराने वालों की दोपहर से भीड़ हो जाती है। संवाद