{"_id":"6b09c27127d8dd657c0f58f5","slug":"llb-student-killed-in-collision-with-tractor-trolley-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-191133-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एलएलबी के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एलएलबी के छात्र की मौत
विज्ञापन
सिंधौली के गांव बरौरा निवासी जयवेंद्र कुमार का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
शाहजहांपुर। पुवायां थाना क्षेत्र के धर्मंगदापुर गांव निवासी एलएलबी के छात्र आशीष (24) की बृहस्पतिवार रात लखीमपुर खीरी जिले के जेबीगंज क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक को गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर लग गई। हादसे में बाइक सवार उनके चचेरे भाई विभु और रिश्ते के भाई राजू भी घायल हो गए।
लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र के जीराबोझी गांव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि आशीष अपने भाई राजू और विभु के साथ जलालपुर गांव में रिश्तेदारी में आयोजित नामकरण की दावत में शामिल होने गए थे। देर शाम तीनों बाइक से लौट रहे थे। जेबीगंज क्षेत्र में पनई चौराहे के पास गलत दिशा से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में तीनों घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पसगवां सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में आशीष और विभु को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान आशीष की मौत हो गई, जबकि विभु को बरेली रेफर कर दिया गया। मामूली चोट आने पर राजू को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
आशीष तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहे थे। उनकी मौत की खबर से मां उर्मिला, बहन वंदना समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि हादसा लखीमपुर खीरी जिले में हुआ है। मामले में वहीं की पुलिस कार्रवाई करेगी।
--
वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत, सास घायल
पुवायां। सिंधौली थाना क्षेत्र के बरौरा गांव निवासी बाइक सवार जयवेंद्र (25) की बृहस्पतिवार रात तितुरा गांव के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। बाइक पर बैठीं उनकी सास रानी भी घायल हो गईं।
परिजनों के अनुसार, जयवेंद्र की सास रानी बंडा किसी रिश्तेदारी में गई हुईं थीं। वह वहां बीमार हो गईं। बृहस्पतिवार की शाम जयवेंद्र अपनी सास को बंडा से लेकर वापस अपनी ससुराल तितुरा आ रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जयवेंद्र व उनकी सास दोनों घायल हो गए।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में जयवेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि जयवेंद्र की शादी अभी दो साल पूर्व ही नेहा के साथ हुई थी। एक वर्षीय बेटे लवीश की जिम्मेदारी अब नेहा के कंधों पर आ गई है। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद