फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Liver failure due to dengue, patient dying

Shahjahanpur News: डेंगू में लिवर हो रहा फेल, मरीज की जा रही जान

Sun, 29 Oct 2023 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Liver failure due to dengue, patient dying
डॉ.मोहम्मद सलीम, फिजिशियन
- डॉक्टर ने कहा-कमजोरी आने पर खानपान सामान्य रखें, तली-भुनी चीजाें से रहें दूर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। डेंगू बुखार का सबसे ज्यादा असर लिवर पर पड़ रहा है। इससे मरीजों की जान जा रही है। अधिक दवा खाने व वायरस के चलते लिवर फेल हाेने के मामले बढ़ गए हैं। डॉक्टर के अनुसार, लिवर की बीमारी से बचाने के लिए सामान्य खान-पान रखें। तली-भुनी चीजों से दूरी बनाने से राहत मिलेगी।
बुखार के कारण संक्रमण फेफड़ों और लिवर तक पहुंच जाता है। यह मरीज के लिए खतरनाक सिद्ध हो सकता है। डेंगू से पीड़ित मरीजों में लिवर में दिक्कत के मामले राजकीय मेडिकल कॉलेज में आ रहे हैं। जिले में लिवर फेल होने के चलते मरीजों की मौतें भी हुईं हैं। ऐसे में डॉक्टर सावधानी बरतने पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. सलीम ने बताया कि बुखार आने पर मरीज द्वारा मेडिकल स्टोर व झोलाछाप से उपचार कराने और दवा लेकर खाने से लिवर पर असर पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त मरीज की प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए पपीते के पत्ते खिलाने या रस पिलाने से उल्टी आने लगते हैं। यह भी लिवर के लिए घातक सिद्ध होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
देसी नुख्से शरीर पर डाल रहे असर
वर्तमान में डेंगू और बुखार के चलते मरीजों की प्लेटलेट्स कम होने पर मरीज को पपीते के पत्ते समेत तमाम देसी नुख्से आजमाए जा रहे हैं। यह उनके लिए घातक साबित हो सकता है। डेंगू में आराम करने के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। ऐसी चीजों को खाएं, जो शरीर में जल की मात्रा को दुरुस्त रखें। उल्टी करने वाली चीजों को बिल्कुल न खाएं।
-
आराम करने के साथ तली-भुनी चीजों से करें परहेज
लिवर की दिक्कत होने पर तली-भुनी चीजों से परहेज करें। अधिक मसालेदार चीजें भी लिवर पर असर डालती हैं। सामान्य खान-पान होने से शरीर को जल्दी आराम मिलेगा।

-
डेंगू एक वायरस है, जो लिवर पर असर कर रहा है। जल्दी ठीक होने के चलते देसी नुख्से व अधिक दवाओं का सेवन भी असर डाल रहा है। इससे बचने के लिए आराम करें, साथ ही सामान्य दिनचर्या को अपनाएं।
- डॉ. मोहम्मद सलीम, फिजीशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed