फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Listening to Bhagwat Katha relieves pain: Roli

भागवत कथा सुनने से दूर होती है व्यथा : रोली

Fri, 06 Sep 2024 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 06 Sep 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Listening to Bhagwat Katha relieves pain: Roli
खुटार। गांव दलीपपुर के भुइंहार बाबा स्थान पर चल रही भागवत कथा में कथा व्यास रोली त्रिवेदी ने कहा कि सच्ची भक्ति पर परमात्मा की कृपा होती है। भगवान की कथा सुनने से जीवों की व्यथा दूर होती है।
विज्ञापन

रोली त्रिवेदी ने परीक्षित जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि महाभारत के युद्ध में गुरु द्रोणाचार्य की मृत्यु से उनका पुत्र अश्वत्थामा अत्यंत क्रोधित हो गया। उसने पांडवों का वंश समाप्त करने का प्रण लिया। जब राजा परीक्षित माता के गर्भ में थे, उसी समय अश्वत्थामा ने ब्रह्मास्त्र का प्रयोग परीक्षित की मां उत्तरा के गर्भ पर किया।
विज्ञापन

उत्तरा ने भगवान श्रीकृष्ण को पुकारा, तो भगवान ने उत्तरा के गर्भ की रक्षा की थी। ब्रह्मास्त्र का असर रहने से बालक मृत समान पैदा हुआ, यह जानकर भगवान श्रीकृष्ण ने शिशु को जीवित कर दिया। गर्भ में कठिन परीक्षा होने के कारण बालक परीक्षित नाम से प्रसिद्ध हुआ। कथा के बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। कथा दस सितंबर तक होगी। 11 सितंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed