{"_id":"677985c927b3e996f70d1cb4","slug":"list-of-teachers-sought-from-principals-for-duty-in-board-exams-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-134942-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के लिए प्रधानाचार्यों से मांगी शिक्षकों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के लिए प्रधानाचार्यों से मांगी शिक्षकों की सूची
Sun, 05 Jan 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए प्रधानाचार्यों से सूची मांगी गई है, जिसे 15 जनवरी तक डीआईओएस कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। बोर्ड का कहना है कि परीक्षा में किसी भी शिक्षक की ड्यूटी काटी नहीं जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कक्षाओं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी, जो 12 मार्च तक चलेंगी। इसके लिए जिलेभर में 206 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में दोनों कक्षाओं में 75 हजार के परीक्षार्थी विभिन्न विषयों के पेपर देंगे। इस बार माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा।
इनका डाटा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर पूरे विवरण के साथ अपलोड व अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुसार ही परीक्षकों और कर्मियों की ड्यूटी लगाई जानी है। वहीं, जो शिक्षक विद्यालय छोड़ चुके हैं या दिवंगत हो चुके हैं, उनके नाम पोर्टल से हटा दिए जाएंगे। इसके साथ ही नवनियुक्त शिक्षकों का डाटा भी प्राथमिकता के आधार पर अपलोड करना होगा। इसमें किसी भी तरह की गलत सूचना मिलने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसको लेकर डीआईओएस हरिवंश कुमार ने सभी प्रधानाचार्य को इसको लेकर निर्देशित किया है। प्रधानाचार्य 15 जनवरी तक शिक्षकों की सूची कार्यालय में जमा करा देंगे। इसके बाद सूची शासन को भेज दी जाएगी, ताकि फरवरी के पहले सप्ताह में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।