{"_id":"6a2dae752642034e570ea535","slug":"list-of-479-ecce-educator-candidates-released-dates-fixed-for-verification-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-176050-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर के 479 अभ्यर्थियों की सूची जारी, सत्यापन के लिए तिथियां तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर के 479 अभ्यर्थियों की सूची जारी, सत्यापन के लिए तिथियां तय
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में 160 पदों पर होने वाली ईसीसीई एजुकेटर भर्ती के लिए 479 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। इनके अभिलेखों का सत्यापन 16 से 20 जून तक जीआईसी में किया जाएगा।
ईसीसीई एजुकेटर पद के लिए सेवायोजन पोर्टल पर 3526 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। पिछले वर्ष धांधली सामने आने के बाद भर्ती निरस्त होने पर दोबारा काफी सतर्कता बरती जा रही है। जिलास्तरीय अधिकारियों के निर्देश पर रैंडम 479 अभ्यर्थियों के नाम निकाले गए हैं, जिनकी सूची कार्यदायी संस्था ने जारी कर दी है। अब इनके अभिलेखों का सत्यापन कराया जाएगा।
बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि एक से 100 अंक के अभ्यर्थियों को 16 जून को जीआईसी में पूर्वाह्न 11 से तीन बजे तक सत्यापन के लिए आना होगा। 17 जून को 101 से 200, 18 जून को 201 से 300, 19 जून को 300 से 400 तक और 20 जून को 400 से 479 तक अंक के अभ्यर्थियों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
22 जून को सभी छूटे हुए अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन कराया जाएगा। बताया कि मूल अभिलेख, उनकी एक सेट स्वप्रमाणित छाया प्रति, आधार कार्ड व दो फोटो भी लाना होंगे।