फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   liquor factory workers started hunger strike at the multi-storey plant fired from the job

Shahjahanpur: नौकरी से निकाले जाने पर भड़के 246 कर्मचारी, शराब फैक्टरी के प्लांट पर शुरू की भूख हड़ताल

Fri, 03 Nov 2023 02:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Nov 2023 02:34 PM IST
सार

सेवा समाप्ति का नोटिस मिलने के बाद शराब फैक्टरी के कर्मचारी बहुमंजिला प्लांट पर 31 अक्तूबर से बैठे हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारी कंपनी प्रबंधन के आने के बाद ही नीचे उतरने पर अड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
liquor factory workers started hunger strike at the multi-storey plant fired from the job
प्लांट पर बैठे प्रदर्शनकारी कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में सेवा समाप्ति का नोटिस मिलने के बाद आरसी मिशन थाना क्षेत्र के रौसरकोठी गांव स्थित द यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड के 246 कर्मचारियों ने बहुमंजिला प्लांट के ऊपर चढ़कर शुक्रवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी। भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। तीन दिन बीतने के बावजूद कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों से मुलाकात नहीं की है। 

विज्ञापन


डीयाजियो ग्रुप की शराब फैक्टरी द यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड यूनिट में कार्यरत 244 नियमित और दो कैजुअल कर्मचारी 31 अक्तूबर को जब काम पर पहुंचे तो वहां पंचिंग मशीन उखड़ी मिली थी। व्हाट्सएप पर उन्हें कंपनी की ओर से पत्र मिला कि प्लांट को बंद कर उनकी सेवा समाप्त की जा रही है। इसके बाद कर्मचारी भड़क गए। वे छह मंजिला प्रोसेस प्लांट पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। 
विज्ञापन


तीन दिन से कर्मचारी प्लांट पर चढ़े हुए हैं। इस दौरान कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनसे नीचे उतरने का आग्रह किया। अब कोई प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों से बात करने नहीं जा रहा है। कर्मचारी कंपनी प्रबंधन के आने के बाद ही नीचे उतरने पर अड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमी ने दिया धोखा: खुद को कुंवारा बता किया प्रेम विवाह, निकला दो बच्चों का पिता, प्रेमिका को घर से निकाला

श्रमिक संगठन संयुक्त मोर्चा यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड के मंत्री श्याम सिंह ने बताया कि कर्मचारियों ने प्रोसेस प्लांट पर ही भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कंपनी का कहना है कि प्लांट की मशीनरी और बुनियादी ढांचा जर्जर है, जिसकी वजह से प्लांट चलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि यह कथन पूरी तरह सत्य नहीं है क्योंकि प्लांट में समय-समय पर नवीन निर्माण कराया जाता रहा है। 

प्लांट से गिरकर घायल हो चुके दो कर्मचारी 
रौसर कोठी निवासी श्याम देव सक्सेना बृहस्पतिवार को प्रोसेस प्लांट पर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ रहे थे। तभी अचानक पैर फिसलने से गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। मंगलवार को भी एक कर्मचारी सीढ़ियों से गिरकर घायल हो चुका है। वहीं श्रमिक संदीप अस्थाना दो दिनों से प्रोसेस प्लांट पर रह रहे थे। उन्हें तेज बुखार आने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन की ओर से एक डेलीगेट शनिवार को आएगा। इससे पहले इंडियन इंडस्ट्री एक्ट के तहत श्रम प्रवर्तन विभाग की ओर से आरसी जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed