फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lineman's Colleague Dies in Khutar After Touching HT Line

Shahjahanpur News: एचटी लाइन में तार छूने से खुटार में लाइनमैन के साथी की मौत

Fri, 27 Mar 2026 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Lineman's Colleague Dies in Khutar After Touching HT Line
भगवानदास का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
खुटार (शाहजहांपुर)। संविदा लाइनमैन के साथ सहायक के रूप में निजी तौर पर काम कर रहे 45 वर्षीय भगवानदास की हाईटेंशन लाइन से तार छूने से उतरे करंट से मौत हो गई। नलकूप की लाइन सही करते समय साथी लाइनमैनों ने लापरवाही बरतते हुए बिजली आपूर्ति बंद कराने की जरूरत नहीं समझी। मामले में दो संविदा लाइनमैन सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


गांव मोहनपुर निवासी अनुराग ने बताया कि उनके भाई भगवानदास विद्युत निगम के संविदा लाइनमैन के साथ निजी तौर पर काम करते थे। बृहस्पतिवार को भगवानदास रामपुर फीडर के संविदा लाइनमैन संजय और गौरव के साथ गांव भटनौसा निवासी संजय त्रिवेदी के नलकूप की लाइन ठीक करने गए थे।
विज्ञापन

भगवानदास खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहे थे। एलटी लाइन के ऊपर से एचटी लाइन निकली हुई है। अचानक एलटी लाइन का तार हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगने से भगवानदास झुलस गए। लोग भगवानदास को खुटार सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर भगवानदास की पत्नी मनीषा, पुत्र अभय, अभिषेक पुत्री अनामिका का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि भाई अनुराग की तहरीर पर संविदा लाइनमैन संजय, गौरव, साथी हेल्पर छोटे और खेतस्वामी संजय त्रिवेदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
--

हादसा होने पर कर्मचारी मानने से इन्कार कर देते हैं अधिकारी
विद्युत निगम के अधिकारी, कर्मचारियों की कमी के चलते निजी लोगों को लाइन सही करने के काम पर लगा देते हैं। कोई हादसा होने पर कर्मचारी मानने से इन्कार कर किनारा कर लेते हैं। भगवानदास काफी समय से लाइन सही करने का काम कर रहे थे। मौत के बाद अधिकारी उन्हें कर्मचारी मानने से इन्कार कर रहे हैं। भगवानदास के कर्मचारी न होने के बावजूद बिजली उपकेंद्र की कॉलाेनी में आवास कैसे मिला, इस पर अधिकारी चुप्पी साध गए। बता दें कि आवास देने से अधिकारियाें का लाभ होता है, जब रात में फॉल्ट होने पर कर्मचारियों को तलाश नहीं करना पड़ता।
--



अंधविश्वास : जीवित होने की आस में रेत में दबाया शव

भगवानदास की मौत के बाद अंधविश्वास के चलते परिजनों को उनके जीवित होने की आस में शव को सीएचसी के पास ही रेत में दबा दिया। लगभग एक घंटे बाद शव को रेत से निकालकर पोस्टमाॅर्टम के लिए पुलिस को सौंपा गया। भगवानदास पांच वर्ष पूर्व भी लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर झुलस गए थे। ठीक होने पर वह फिर से काम करने लगे थे।


--



भगवानदास विद्युत निगम में पहले संविदा कर्मचारी थे। उन्हें निकाल दिया गया था। इस समय वह विद्युत निगम में कार्यरत नहीं थे। भगवानदास किस आधार पर लाइन ठीक करने गए थे, इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए गए लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

-पुनीत निगम, एक्सईएन विद्युत निगम पुवायां

भगवानदास का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

भगवानदास का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

भगवानदास का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

भगवानदास का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed