फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Line shifting: Housing development and lights in Anta region

लाइन शिफ्टिंग: आवास विकास और अंटा क्षेत्र में घंटों गुल रही बत्ती

Tue, 22 Sep 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Line shifting: Housing development and lights in Anta region
शाहजहांपुर। 11 केवी बिजली लाइनों की शिफ्टिंग के लिए सोमवार सुबह छह बजे ककरा बिजली उपकेंद्र का आवास विकास फीडर बंद रखकर छह घंटे तक काम कराया गया। इस कारण सुबह से दोपहर 12 बजे के बाद तक आसपास के कई मोहल्लों के सैकड़ों घरों की बत्ती गुल रही। इससे लोगों का गर्मी और उमस से बुरा हाल हो गया। बाद में दोपहर दो बजे हथौड़ा बिजली उपकेंद्र के अंटा फीडर का चार घंटे के लिए शटडाउन लेकर वहां की लाइनों पर भी यही काम कराया गया।
विज्ञापन

आवास विकास फीडर को 11 केवी लाइनें पीछे हटाने और उनकी ओवरहॉलिंग के लिए सुबह छह बजे से शटडाउन दिया गया, लेकिन उस वक्त तक कर्मचारी मौके पर पहुंच नहीं सके। करीब एक घंटा देरी से काम शुरू हो सका और इस बीच लाइन चालू रहने से लोगों की दिनचर्या भी सामान्य बनी रही, लेकिन बाद में बिजली आपूर्ति बंद किए जाने के बाद जैसे-जैसे धूप से उमस और गर्मी बढ़ी, लोग परेशान होने लगे। आवास विकास कॉलोनी के पश्चिमी हिस्से, पीली मस्जिद और आंशिक रूप से बीबीजई मोहल्ले के तमाम घरों में बिजली नहीं आने से लोग खासे परेशान हुए।
विज्ञापन

उधर, हथौड़ा बिजली उपकेंद्र के अंटा फीडर पर यही काम दोपहर दो बजे से शुरू होने के साथ ही अंटा, चमकनी, बिजलीपुरा, बाबूजई, ब्रज विहार कॉलोनी और चमकनी करबला के करीब 3800 घरों तथा प्रतिष्ठानों की बत्ती गुल हो गई। नतीजे मेें उमस और गर्मी के कारण घरों के अंदर बैठना कठिन हो गया। शाम छह बजे के बाद बिजली सप्लाई शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। पावर कॉरपोरेशन के एक्सईएन सिटी प्रशांत गुप्ता के अनुसार मंगलवार को लाइन शिफ्टिंग के लिए ककरा उपकेंद्र का आवास विकास फीडर सुबह पांच बजे से दिन में 11 बजे तक और बहादुरगंज व गोविंदगंज उपकेंद्र के सभी फीडर दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed