{"_id":"13862f43b983e32c877f5255fda141e0","slug":"line-loss-loss-checking-the-load-driving-campaign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन लॉस घटाने के लिए चला लोड चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन लॉस घटाने के लिए चला लोड चेकिंग अभियान
शाहजहांपुर
Updated Thu, 30 Jul 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कारपोरेशन की ओर से चलाए जा रहे लोड चेकिंग अभियान के तहत बृहस्पतिवार को एसडीओ इंद्रराज यादव के नेतृत्व में विभागीय टीम ने आनंदपुरम् और मदरा खेल में डोर-टु-डोर चेकिंग करके 50 घरों और दुकानों के कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान दो बाकीदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के साथ ही 18 मीटर बदले गए और चार मीटर गड़बड़ी की आशंका में जांच को सील किए गए।
लाइन लॉस और स्वीकृत क्षमता से अधिक लोड की बिजली इस्तेमाल करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए पॉवर कारपोरेशन मुख्यालय ने फीडर वार लोड चेकिंग के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पहले चरण में शहरी क्षेत्र के ककरा कलां पॉवर सब स्टेशन के आनंदपुरम् फीडर को चिन्हित किया गया है। इस फीडर से जुड़े मोहल्लों और कॉलोनियों को बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जांच के दायरे में लिया गया।
एसडीओ यादव ने बताया कि आनंदपुरम् कॉलोनी सहित लोहारों का चौराहा, मदरा खेल और तिलहरजई क्षेत्रों में कनेक्शन के साथ उपभोक्ताओं के भुगतान बिल भी चेक किए गए। इस दौरान तमाम बाकीदार उपभोक्ताओं ने कनेक्शन कटने से बचाने को विभागीय काउंटरों पर बकाया धनराशि जमा कर दी। दस हजार रुपये से अधिक के दो बाकीदारों के कनेक्शन काट दिए गए। इसके अतिरिक्त कई उपभोक्ताओं के बिलों में भी सुधार किया गया।