फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lightning got angry and so did the clouds... farmers roared after reaching the tehsil

Shahjahanpur News: बिजली रूठी और बादल भी... तहसील पहुंचकर गरजे किसान

Tue, 29 Jul 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Lightning got angry and so did the clouds... farmers roared after reaching the tehsil
पुवायां में किसानों से वार्ता करतीं एसडीएम। संवाद
पुवायां। सोमवार को खुटार के रामपुर कलां विद्युत उपकेंद्र से जुड़े काफी संख्या में किसान पुवायां पहुंचे और तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में एसडीएम चित्रा निर्वाल और एक्सईएन रमेशचंद्र भारती के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

भाकियू अराजनीतिक गुट के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह के नेतृत्व में खुटार के गांव रामपुर कलां बिजली उपकेंद्र से जुड़े काफी संख्या में किसान पुवायां के राजीव चौक पर एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी पाकर एसडीएम चित्रा निर्वाल मौके पर पहुंचीं और किसानों से वार्ता कर जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया लेकिन किसान नहीं माने।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि समस्याओं का समाधान कराने पर ही धरना प्रदर्शन समाप्त करेंगे। इसके बाद किसान मंडी परिसर पहुंचे। शाम चार बजे एसडीएम और एक्सईएन मंडी पहुंचे और किसानों से वार्ता कर 24 घंटे के अंदर लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एसडीएम का फोन नहीं उठाया तो जिलाध्यक्ष ने कराई बात
भाकियू अराजनीतिक गुट के धरना प्रदर्शन के दौरान एसडीएम जब किसानों से वार्ता करने तहसील पहुंचीं तो किसानों ने एक्सईएन को मौके पर बुलाने की मांग रखी। इस ओर एसडीएम ने किसानों के सामने ही कई बार एक्सईएन के सीयूजी नंबर पर फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने फोन लगाया तो रिसीव हो गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने अपने फोन से एक्सईएन की एसडीएम से वार्ता कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed