{"_id":"66468e1881ddc48ae506bd64","slug":"lightening-due-to-strong-sunlight-severe-traffic-jam-on-main-roads-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-118811-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तेज धूप से हलकान, मुख्य मार्गों पर भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तेज धूप से हलकान, मुख्य मार्गों पर भीषण जाम
Fri, 17 May 2024 04:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 17 May 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यातायात पुलिसकर्मियों के चुनाव में व्यस्त होने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था होमगार्डों के भरोसे है। इस वजह से मुख्य मार्गों के साथ ही गलियों में भी जाम लग रहा है। भीषण धूप और गर्मी में जाम में फंसकर लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं।
बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी के बीच तारीन टिकली से घंटाघर रोड पर दिनभर जाम की समस्या बनी रही। इसका एक कारण झंडाकलां में एक धार्मिक स्थल पर मेला का आयोजन भी रहा। सड़क पर ई-रिक्शा खड़े होने से जाम लग रहा था। होमगार्ड जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही थी। पूरा दिन यही हाल रहा। मुख्य मार्ग के साथ ही तमाम वाहन चालक गलियों में भी फंसे रहे। इससे घंटाघर से मशीनरी मार्केट होकर बहादुरगंज वाले मार्ग पर भी जाम लग गया। दोनों ही मार्गों पर वाहन रेंग-रेंग कर चले।
इनके अलावा अंटा चौराहा से जेल रोड पर जाम लगा रहा। अंटा चौराहा और खिरनीबाग चौराहा पर भी यातायात कर्मी कहीं नजर नहीं आए। यही हाल अंजान चौकी चौराहा के पास रहा। यहां पर चारों दिशाओं से आने वाले वाहन जाम में फंस गए। वाहन चालकों को निकलने की जगह नहीं मिल रही थी। गर्मी में जहां लोग परेशान हैं, वहीं जाम लगने से घंटों फंसे होने से कुछ लोग एक-दूसरे पर नाराजगी भी दिखाते नजर आए।
विज्ञापन
टीएसआई बाल किशन का कहना है कि यातायात पुलिस कर्मी दूसरे जिलों में होने वाले चुनाव को संपन्न कराने के लिए ड्यूटी करने गए हैं। इस वजह से स्टाफ कम है। तिराहे-चौराहों पर होमगार्ड तैनात हैं, जोकि किसी तरह से व्यवस्था को संभाल रहे हैं।