{"_id":"2e552b52ed984749bc553d780a4aa069","slug":"light-scdule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनकेजी के कामों पर फिर उठी उंगली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनकेजी के कामों पर फिर उठी उंगली
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 08 Jan 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की एपीडीआरपी स्कीम के दूसरे चरण के तहत शहर समेत जिले के तिलहर और जलालाबाद क्षेत्र में बिजली नेटवर्क के विस्तार और सुधार केलिए नामित कार्यदायी संस्था एनकेजी कंपनी के कामों पर फिर उंगली उठी है। इस बार राज्य विद्युत परिषद अवर अभियंता संघ ने विद्युत सुरक्षा निदेशालय पत्र भेजकर एनकेजी के कामों पर सवाल खड़े किए हैं।
पत्र में कहा गया कि जिन इलाकों में ओवरलोडिंग को देखते दोहरे ट्रांसफार्मर रखने या फिर ज्यादा क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया गया, वहां बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। अन्य क्षेत्रों में बिजलीकरण के शेष कार्य के तहत पोल खड़े कर बंच केबिल डालने तक गड़बड़ियां हो रही हैं। संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय के अनुसार निदेशालय से सर्वे कराकर यह जांच कराने का अनुरोध किया गया कि काम मानकों के अनुसार हुआ या नहीं। इससे पूर्व, संघ की एक बैठक हुई जिसमें कई सब स्टेशनों की चहारदीवारी नहीं बनवाए जाने के मुद्दे पर अभियंताओं ने नाराजगी जताई।