{"_id":"659d97edba0b44f10a03cbc7","slug":"light-drizzle-during-the-day-minimum-temperature-dropped-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-11359-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दिन में हल्की बूंदाबादी, न्यूनतम तापमान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दिन में हल्की बूंदाबादी, न्यूनतम तापमान गिरा
Wed, 10 Jan 2024 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सर्द हवा चलने से मंगलवार को भी ठंड से राहत नहीं मिली। हालांकि, दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया लेकिन दोपहर बाद बूंदाबादी होने से न्यूनतम तापमान गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
मंगलवार दोपहर 12 बजे तक बादल छाए रहे। वहीं, शीतलहर चलने से लोग ठिठुरते रहे। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी देर के लिए राहत मिली। दोपहर तीन बजे के आसपास मामूली बूंदाबादी भी हुई। हालांकि इस दौरान धूप खिली रही। शाम ढलते ही सर्द हवा ने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में .3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया।