{"_id":"9f5231f1b683879b93ef1d6c88d479a8","slug":"light-connection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शनों की अवैध चेकिंग को लेकर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शनों की अवैध चेकिंग को लेकर बवाल
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉवर कारपोरेशन द्वारा बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने को नियुक्त ठेकेदार के कर्मचारियों ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम किया तो बवाल हो गया। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने अब्दुल्लागंज में घरों के कनेक्शन चेक किए। क्षेत्र के लोगों ने प्राइवेट कर्मचारियों की नीयत पर सवाल खड़े करके उन्हें घेर लिया। बाद में मामला कोतवाली तक पहुंचा, लेकिन वहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
शहर के एक व्यापारी नेता ने हाल ही में नगर क्षेत्र में रोजा और गोविंदगंज इलाके में बाकीदारों के कनेक्शन काटने का ठेका लिया है। ठेकेदार ने कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे केवल अपने नियत इलाकों में बकाया बिलों के आधार पर कनेक्शन काटेंगे। इन कर्मचारियों को दूसरे क्षेत्रों में जाकर घर-घर कनेक्शन चेक करने की अनुमति नहीं है। इसके विपरीत धन की उगाही करने के लोभ में प्राइवेट कर्मचारी अब्दुल्लागंज और बाला तिराही मोहल्ले में जा पहुंचे।
ठेकेदार के कारिंदों ने अपनी जेबें भरने के लिए घरेलू कनेक्शनों में खामियां तलाशनी शुरू कीं तो लोगों का गुस्सा भड़क उठा। प्राइवेट कर्मचारी कनेक्शन चेक करने का अधिकार पत्र नहीं दिखा सके तो नागरिकों ने शिकायत अब्दुल्लागंज के प्रभारी जेई से की। बाद में जेई की सलाह पर नागरिक संबंधित कर्मचारियों को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे, लेकिन वहां कर्मचारियों के माफी मांगने पर मामला रफा दफा हुआ। ठेका लेने वाले व्यापारी नेता के अनुसार उन्होंने अपने कर्मचारियों को केवल कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं और ऐसी कोई शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को हटा दिया जाएगा।